scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कर्नाटक से भाजपा सांसद वी. श्रीनिवास का निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Karnataka BJP MP V. Srinivas: कर्नाटक की चामराजनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वी. श्रीनिवास का निधन हो गया है. वो काफी दिनों से बिमार थे।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | Updated: April 29, 2024 09:17 IST
कर्नाटक से भाजपा सांसद वी  श्रीनिवास का निधन  अस्पताल में चल रहा था इलाज
Karnataka BJP MP V. Srinivas: चामराजनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद का हुआ निधन
Advertisement

कर्नाटक की चामराजनगर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. श्रीनिवास प्रसाद का निधन हो गया है। वो पिछले कई दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। पिछले दिनों हालत बिगड़ने पर उन्हें बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा था कद

Advertisement

श्रीनिवास का कर्नाटक की राजनीति में बड़ा स्थान था। पिछले 50 सालों से राजनीति जीवन में रहे श्रीनिवास ने इसी साल मार्च में राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान किया था। श्रीनिवास ने केंद्र से लेकर राज्य सरकारों में कई महत्वपूर्ण पदों को संभाला। उन्होंने 1976 में राजनीति में प्रवेश किया था। वो चामराजनगर से 6 बार लोकसभा पहुंचे थे। इसके अलावा वो मैसूर जिले की नानजंगुड़ सीट से दो बार विधायक भी रहे।

अटल बिहारी की सरकार में श्रीनिवास बने थे केंद्रीय मंत्री

Advertisement

श्रीनिवास ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री का पद संभाला था। इसके अलावा वो कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में राजस्व और धार्मिक बंदोबस्त मंत्री भी रहे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो