scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

अनशन कर रही थीं आतिशी, केजरीवाल के खिलाफ ही लग गए नारे, जमकर हुआ बवाल

आतिशी शुक्रवार को अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा यमुना में दिल्ली के उचित हिस्से का पानी नहीं दे रहा है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Nitesh Dubey
नई दिल्ली | Updated: June 22, 2024 23:42 IST
अनशन कर रही थीं आतिशी  केजरीवाल के खिलाफ ही लग गए नारे  जमकर हुआ बवाल
आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। (PTI PHOTO)
Advertisement

दक्षिण दिल्ली के भोगल में दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। आतिशी ने जल संकट को लेकर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी, जो शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस बीच वहां मौजूद कुछ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगा दिए, जिसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बाहर निकाला।

Advertisement

आतिशी शुक्रवार को अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा यमुना में दिल्ली के उचित हिस्से का पानी नहीं दे रहा है। अपने 'जल सत्याग्रह' स्थल से एक वीडियो संदेश में आतिशी ने कहा कि जब तक हरियाणा दिल्ली के लोगों के लिए अधिक पानी नहीं छोड़ता, तब तक वह कुछ भी नहीं खाएगी। आतिशी ने कहा कि शुक्रवार को हरियाणा द्वारा 110 मिलियन गैलन प्रतिदिन (MGD) कम पानी छोड़ा गया। उन्होंने कहा, "एक एमजीडी पानी से 28,000 लोगों को पानी मिलता है। 100 एमजीडी पानी की कमी का मतलब है कि 28 लाख लोगों को दिल्ली में पानी नहीं मिल रहा है।"

Advertisement

इस बीच भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आतिशी के अनशन को 'दिखावा' करार दिया और आरोप लगाया कि यह उनकी निष्क्रियता को छिपाने के लिए एक राजनीतिक नाटक है। बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया, "आतिशी एक असफल जल मंत्री हैं। इस साल फरवरी से ही यह स्पष्ट था कि दिल्ली को लंबी गर्मी झेलनी पड़ेगी, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई तैयारी नहीं की।"

आतिशी पर हमला करते हुए भाजपा की दिल्ली यूनिट ने शनिवार को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें विरोध स्थल पर कोई AAP नेता नहीं दिख रहा है। भाजपा की दिल्ली इकाई ने ट्वीट किया, "यह कैसा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह है, जहां आतिशी दोपहर के भोजन के समय और रात में एसी कमरे में खाना खाने और आराम करने जाती हैं। एक बड़ा घोटाला चल रहा है।"

Advertisement

इसके बाद आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''भाजपा के जालसाजों को पता होना चाहिए कि जो भी व्यक्ति अनशन पर बैठता है, उसका मेडिकल चेकअप डॉक्टर करते हैं। मेडिकल रिपोर्ट तैयार की जाती है। अपने केंद्रीय मंत्री को भेजो, नायब सिंह सैनी को भेजो-यदि आप गलत हैं, तो दिल्ली को उसके हिस्से का पानी दें।"

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो