scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

India Myanmar Border: असम राइफल्स के जवान ने अपने 6 साथियों पर की फायरिंग, खुद को मारी गोली

Manipur News: असम राइफल्स ने जोर देकर कहा है कि यह घटना मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा की वजह से नहीं हुई है।
Written by: सुकृता बरुआ | Edited By: Yashveer Singh
नई दिल्ली | Updated: January 24, 2024 12:44 IST
india myanmar border  असम राइफल्स के जवान ने अपने 6 साथियों पर की फायरिंग  खुद को मारी गोली
मणिपुर में सीमा पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग की है। (Express Image)
Advertisement

मणिपुर में भारत म्यांमार बॉर्डर पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर फायरिंग की है। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद असम राइफल्स की तरफ से कहा गया है कि यह मणिपुर में जारी जातीय हिंसा की वजह से नहीं हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब जवान चुराचांदपुर स्थित अपने घर से छुट्टी बिताने के बाद लौटा था। यह घटना भारत-म्यांमार के पास दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन के अंदर हुई।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान ने बुधवार को अपनी राइफल से अपने साथियों पर फायरिंग की। जिस वजह से छह लोग घायल हो गए। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली।

घायल जवान मणिपुर से संबंध नहीं रखते

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि घायल जवानों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और वो सभी स्टेबल हैं। IG असम राइफल्स की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि घटना में घायल हुए सभी जवान नॉन मणिपुरी हैं।

Advertisement

बयान में कहा गया है कि मणिपुर के वर्तमान हालात को देखते हुए घटना का विवरण देना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे अफवाह और कयासों का दौर शुरू हो सकती है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य के वर्तमान हालात से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इसका घायलों से कोई भी संबंध नहीं है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो