scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

AC बंद... 20 घंटे की देरी और गर्मी से बेहोश होते यात्री, एअर इंडिया का ऐसा हाल पहले कभी नहीं दिखा

यात्री बेहोश होते दिख रहे हैं, गर्मी से तड़प रहे हैं, लेकिन ना उनकी कोई मदद कर रहा है और ना ही किसी तरह की एयरलाइन से उन्हें सहायता मिल रही है।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Sudhanshu Maheshwari
नई दिल्ली | May 31, 2024 11:59 IST
ac बंद    20 घंटे की देरी और गर्मी से बेहोश होते यात्री  एअर इंडिया का ऐसा हाल पहले कभी नहीं दिखा
एअर इंडिया से परेशान यात्री
Advertisement

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक नजारा देखने को मिला है जिसने पूरे देश को हैरत में डाल दिया है। यात्री बेहोश होते दिख रहे हैं, गर्मी से तड़प रहे हैं, लेकिन ना उनकी कोई मदद कर रहा है और ना ही किसी तरह की एयरलाइन से उन्हें सहायता मिल रही है। यह सबकुछ एअर इंडिया की फ्लाइट 183 के साथ हुआ है जिसे कल यानी कि गुरुवार को ही दिल्ली से सैन फ्रैंसिस्को के लिए उड़ान भरनी थी। लेकिन वो फ्लाइट अब पूरे 20 घंटे की देरी के बाद उड़ने जा रही है।

Advertisement

आखिर क्यों हुआ इतना बवाल?

सोशल मीडिया पर कई यात्रियों ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनकी तरफ से बताया गया है कि पहले तो उन्हें फ्लाइट के अंदर बैठा दिया गया। उसके बाद विमान काफी देर तक उड़ा नहीं, उसके ऊपर फ्लाइट का एसी भी बंद चल रहा था। जब बढ़ती गर्मी को देखते हुए यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया, नाराजगी जाहिर की तो एयरलाइन ने सभी यात्रियों को विमान से ही नीचे उतार दिया। सभी टर्मिनल पर बैठने को मजबूर दिखे। काफी देर तक यात्री ऐसे ही बिना एसी के बैठे रहे, कई की तबीयत खराब हुई, वो बेहोश भी हो गए।

Advertisement

बताया गया कि कई घंटे की देरी के बाद देर रात दो बजे उन सभी यात्रियों को होटल दिया गया और कहा गया कि फ्लाइट आज शुक्रवार को उड़ान भरेगी। लेकिन अभी भी देरी का सिलसिला जारी है और यात्री बस अपनी मंजिल पर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि उनके माता-पिता कई घंटों से फंसे हुए हैं, कोई सुविधा उन तक नहीं पहुंचाई जा रही है।

पहले भी हो चुके ऐसे विवाद

अब ये कोई पहली बार नहीं है जब एअर इंडिया या किसी भी एयरलाइन के साथ ऐसा कुछ हुआ हो। इससे पहले भी यात्रियों को कई तरह की असुविधा हुई है, फिर चाहे वो सर्दियों में कोहरे की वजह से फ्लाइट्स का कैंसिल होना हो या फिर बस तकनीकी खराबी की वजह से लगातार होती देरी। लेकिन इस बार यात्री ज्यादा नाराज इसलिए हैं क्योंकि फ्लाइट 20 घंटे से ज्यादा डीले हो चुकी है, उसके ऊपर लोगों को गर्मी में बिना एसी के रहने के लिए कहा गया।

Advertisement

एयरलाइन ने क्या कहा?

इस पूरे विवाद पर एअर इंडिया की तरफ से बयान आ गया है। यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा गया है कि स्टाफ को और ज्यादा सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। लेकिन इस प्रकार की प्रतिक्रिया से यात्री और उनके परिजन बहुत ज्यादा संतुष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं, सोशल मीडिया पर एअर इंडिया के खिलाफ लगातार गुस्सा निकाला जा रहा है। कई तस्वीरें साझा कर इस एयरलाइन को बॉयकॉट करने तक की बात हो रही है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो