scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Agra Metro Route: आगरा मेट्रो का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानिए क्या है रूट, समय और किराया

Agra Metro Inauguration: आगरा के लोग गुरुवार से मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे। इसका सबसे कम किराया 10 रुपये है। फिलहाल यह मेट्रो 6 स्टेशन के बीच चलेगी।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: Jyoti Gupta
आगरा | Updated: March 06, 2024 11:02 IST
agra metro route  आगरा मेट्रो का pm मोदी ने किया उद्घाटन  जानिए क्या है रूट  समय और किराया
Agra Metro Route: आगरा मेट्रो का उद्घाटन। (Express Photo)
Advertisement

Agra Metro Inauguration: आगरा के लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां लोगों के लिए मेट्रो सेवा गुरुवार से शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को डिजिटल माध्यम से आगरा मेट्रो का उद्घाटन किया। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली थी। यूपीएमआरसी के डिप्टी जनरल मैनेजर पंचानन मिश्रा ने बताया कि पीएम मोदी ने कोलकाता से डिजिटल माध्यम के जरिए आगरा मेट्रो का लोकार्पण किया।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए आगरा में ताजमहल अंडरग्राउंड स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक चलेगी। इसकी दूरी छह किलोमीटर है। अभी छह स्टेशन पर मेट्रो चलेगी। उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 10 बजे होगा। आम लोग सात मार्च से मेट्रो में सफर कर सकेंगे। ट्रेन में सफर का समय सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक तय किया गया है।

  1. आगरा मेट्रो 90 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेगी।
  2. AI के जरिए स्टेशन की निगरानी रखी जाएगी।
  3. कोई भी शख्स 20 मिनट से ज्यादा रुका चो अलार्म बज जाएगा।
  4. फर्स्ट फेज में 6 मेट्रो स्टेशन ताज पूर्वी गेट, कैप्टन शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा फोर्ट और मनकामेश्वर मंदिर बनाए गए हैं।
  5. यह मेट्रो फिलहाल 6 मेट्रो के बीच चलेगी।
  6. एक मेट्रो स्टेशन के बीच सफर के लिए 10 रुपये और 18 स्टेशन से अधिक के लिए 60 रुपये किराय देना होगा।
  7. एक कोच में 60 सीटें हैं वहीं 200 लोग खड़े हो सकेंगे।
  8. सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे सफर।
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो