scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Indian Navy: इंडियन नेवी के नए चीफ बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, इनके नाम हैं ये उपलब्धियां

वाइस एडमिरल त्रिपाठी की नौसेना के हाइली डेकोरेटेड अधिकारियों में गिनती होती है। 2019 में अतिविशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है।
Written by: न्यूज डेस्क
नई दिल्ली | April 30, 2024 12:37 IST
indian navy  इंडियन नेवी के नए चीफ बने दिनेश कुमार त्रिपाठी  इनके नाम हैं ये उपलब्धियां
दिनेश कुमार त्रिपाठी। (इमेज- फाइल फोटो)
Advertisement

Indian Navy: दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख की कमान संभाल ली है। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने नए भारतीय नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले अपनी मां रजनी त्रिपाठी से आशीर्वाद लिया। रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि हरि कुमार 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद दिनेश कुमार त्रिपाठी नौसेना चीफ का पद संभालेंगे।

भारतीय नौसेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी, वाइस एडमिरल त्रिपाठी के पास अच्छा खासा एक्सपीरियंस है। उन्होंने अलग-अलग पदों पर काम किया है। इसमें पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में उनका हालिया कार्यकाल भी शामिल है। उन्होंने 4 जनवरी, 2024 को नौसेना स्टाफ के 38वें वाइस एडमिरल की भूमिका संभाली थी।

Advertisement

कौन हैं वाइस एडमिरल डीके त्रिपाठी?

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। वाइस एडमिरल त्रिपाठी, सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र रह चुके हैं। उन्होंने 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना ज्वॉइन की थी। एडमिरल त्रिपाठी का करीब 40 वर्ष का लंबा करियर रहा है। एक कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉर एक्सपर्ट, सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में उन्होंने नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर काम किया है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी।

दिनेश त्रिपाठी के परिवार में कौन-कौन?

दिनेश त्रिपाठी के परिवार में 87 वर्षीय माता रजनी त्रिपाठी, दो भाई बहन है। पिता का निधन हो चुका है। वे स्वास्थ्य विभाग में कंपाउंडर थे। छोटे भाई वीरेंद्र त्रिपाठी का साल 2016 में निधन हो गया था। एक और छोटा भाई धनंजय त्रिपाठी लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सबसे छोटी बहन शशिकला की शादी हो चुकी है। दिनेश त्रिपाठी की पत्नी शशि कलाकार और गृहिणी हैं। बेटा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं।

Advertisement

कई बार हो चुके सम्मानित

वाइस एडमिरल त्रिपाठी की नौसेना के हाइली डेकोरेटेड अधिकारियों में गिनती होती है। 2019 में अतिविशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा जा चुका है। इतना ही नहीं, उन्हें नौसेना मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2021 में उन्होंने चीफ ऑफ पर्सनल का पदभार संभाला। दो साल बाद उन्हें वेस्टर्न कमांड की जिम्मेदारी सौंपी गई। वेस्टर्न कमांड में उन्हें फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बनाया गया। एक मार्च 2023 से वो इसी पद पर थे। सरकार ने अब उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी है। अब वह देश के नए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो