होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे 151 सैनिक, भारत में शरण लेने के लिए मजबूर, असम राइफल्स ने कराया इलाज

असम राइफल्स के अधिकारी ने बताया कि सशस्त्र जातीय समूह ने सैन्य शिविरों पर कब्जा कर लिया जिसके बाद 151 म्यांमार सैनिक भागकर मिजोरम पहुंच गए।
Written by: न्यूज डेस्क | Edited By: shruti srivastava
नई दिल्ली | Updated: December 31, 2023 16:50 IST
म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे 151 सैनिक (Source- AFP)
Advertisement

अस्थिरता के दौर से गुजर रहे पड़ोसी देश म्यांमार के 151 सैनिक अपनी जान बचाने के लिए भागकर भारत आ गए हैं। भारत-म्यांमार सीमा पर जारी भीषण संघर्ष के बीच अराकान सेना (AA) के हमले के बाद म्यांमार सेना के करीब 151 सैनिक भागकर भारतीय सीमा में मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में आ गए। म्यांमार सैनिकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अराकन सेना ने उनके शिविरों पर कब्जा कर लिया, जिस वजह से उन्हें अपने हथियारों के साथ भागना पड़ा।

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि म्यांमार सेना के जवान जिन्हें ‘तातमादाव’ भी कहा जाता है, वे शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उनके शिविरों पर अराकान सेना के लड़ाकों द्वारा कब्जा किए जाने के बाद अपने हथियारों के साथ भाग कर लॉन्गतलाई जिले के तुईसेंतलांग में असम राइफल्स के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मिजोरम में आने वाले म्यांमार के सैनिकों में कुछ गंभीर रूप से घायल थे। असम राइफल्स द्वारा उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल म्यांमार के सभी जवान असम राइफल्स की हिरासत में सुरक्षित है।

Advertisement

असम राइफल्स ने दिया प्राथमिक उपचार

अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय सीमा के करीब के इलाकों में म्यांमार सेना और अराकान सेना के लड़ाकों के बीच तेज गोलीबारी हो रही थी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मिजोरम में प्रवेश करने वाले म्यांमार सेना के कुछ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें असम राइफल्स ने प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकारी के मुताबिक म्यांमार सेना के ये सभी जवान अब म्यांमार सीमा के पास लॉन्गतलाई जिले के पर्व में असम राइफल्स की सुरक्षित हिरासत में हैं।

उन्होंने बताया कि भारत आए सभी म्यांमार के जवानों को जल्द ही उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। इस बारे में विदेश मंत्रालय और म्यांमार की सैन्य सरकार के बीच बातचीत चल रही है। इससे पहले नवंबर महीने में म्यांमार-भारत सीमा पर उनके सैन्य शिविरों पर लोकतंत्र समर्थक मिलिशिया- पीपुल्स डिफेंस फोर्स (PDF) द्वारा कब्जा किए जाने के बाद कुल 104 म्यांमार सैनिक मिजोरम भागकर आए थे। उन्हें भारतीय वायुसेना द्वारा हवाई मार्ग से मणिपुर के मोरेह ले जाया गया, जहां से वे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर म्यांमार के निकटतम सीमावर्ती शहर तमू में प्रवेश कर गए।

Advertisement
Tags :
assam newsMyanmar ArmyMyanmar crisis
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement