scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

World Music Day 2024 Date, History: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड म्यूजिक डे? यहां जानें इस खास दिन का इतिहास

World Music Day 2024 Date, History, Theme in Hindi: विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत साल 1982 में फ्रांस से हुई थी।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क
नई दिल्ली | June 21, 2024 12:03 IST
world music day 2024 date  history  क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड म्यूजिक डे  यहां जानें इस खास दिन का इतिहास
World Music Day 2024 Date, History, Theme: आइए जानते हैं कैसे इस खास दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी। (P.C- Freepik)
Advertisement

World Music Day 2024 Date, History: हर साल 21 जून को दुनियाभर में विश्व संगीत दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दुनिया में शायद ही कोई इंसान हो, जिसे म्यूजिक पसंद न हो। संगीत आपके मूड को तो बूस्ट करता ही है, साथ ही कम लोग जानते हैं कि केवल म्यूजिक सुनने भर से आपको कई तरह की समस्याओं से राहत भी मिल जाती है। यहां हम आपको म्यूजिक सुनने के कुछ ऐसे ही कमाल के फायदों के बारे में बता रहे हैं-

Advertisement

इससे पहले जान लेते हैं कि कैसे इस खास दिन को मनाने की शुरुआत की गई थी- (World Music Day 2024 History)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विश्व संगीत दिवस मनाने की शुरुआत साल 1982 में फ्रांस से हुई थी। फ्रांस के उस समय के संस्कृति मंत्री जैक लैंग और कंपोजर मौरिस फ्लुरेट ने म्यूजिक डे मनाने का प्रस्ताव रखा था।

Advertisement

वहीं, फ्रांसीसी लोगों के संगीत के प्रति लगाव को देखते हुए 21 जून 1982 को ही पहली बार संगीत दिवस मनाया गया था। तभी से हर ये खास दिन सेलिब्रेट किया जाता है। म्यूजिक डे के मौके पर तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, साथ ही इसके लिए हर साल एक थीम भी तय की जाती है। पिछले साल इसके लिए 'म्यूजिक ऑन द इंटरसेक्शंस' थीम तय की गई थी। हालांकि, इस साल की थीम की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैसे फायदा पहुंचाता है म्यूजिक?

  • कई शोध के नतीजें बताते हैं कि म्यूजिक तनाव को दूर करने में असर दिखाता है। संगीत सुनने से दिमाग से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिससे स्ट्रेस कम होता है।
  • कई स्टडीज में पाया गया है कि म्यूजिक किसी इंसान के ब्रेन के लिए एक एक्सरसाइज की तरह काम करता है, जिससे व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
  • इन सब से अलग कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि म्यूजिक हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है, जिससे आप खुद को बार-बार बीमार महसूस नहीं करते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो