होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

देखने में तरबूज जैसा पर साइज में छोटा, जानें दमकती स्किन के लिए कैसे खाएं Wild Melon

Wild Melon: इस फल को जंगली तरबूज कहा जाता है और आम भाषा में कचरी या कचरिया (kachari ke fayde)। आइए, जानते हैं स्किन के लिए इस फल को कैसे खाएं और क्यों खाएं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | April 27, 2024 13:22 IST
Wild Melon: इस फल को जंगली तरबूज या कचरी कहते हैं आइए, जानते हैं स्किन के लिए इसे खाने के फायदे। (P.C Facebook)
Advertisement

Wild Melon: क्या आपने जंगली तरबूज देखा है। दरअसल, भारत का ये लोकल फूड गांव में बहुत फेमस है। गांव की आम भाषा में इसे कचरी या कचरिया (kachari) कहते हैं। देखने में ये तरबूज जैसा ही है बस साइज में छोटा होता है। ये फल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। कचरी असल में कोलेजन बूस्टर है जो कि स्किन में एजिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं ये स्किन पोर्स को खोलने और फिर ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में भी मददगार है। इसके अलावा भी स्किन के लिए कचरी के कई फायदे हैं। जानते हैं इन तमाम फायदे के बारे में विस्तार से। फिर जानेंगे इसके सेवन का तरीका।

स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है कचरी

स्किन के लिए कचरी (kachari) कई प्रकार से फायदेमंद है। पहले तो इसका विटामिन सी स्किन की हीलिंग में मददगार है तो इसमें मिलने वाला वॉटर कंटेंट आपकी स्किन में हाइड्रेशन बढ़ाने का काम करता है। इससे स्किन में नमी बनी रहती है और स्किन अंदर से ड्राई होकर खराब नहीं होती। पर इसका सबसे बड़ा फायदा है स्किन के लिए कोलेजन बूस्टर होना जो कि एजिंग के लक्षणों को कम करने में मददगार है। जैसे झुर्रियां और फिर चेहरे के आस-पास फाइन लाइन्स का होना।

Advertisement

कैसे करें कचरी का सेवन
कचरी के सेवन के दो तरीके हैं। पहले तो आप इसका जूस पिएं और दूसरा आप इसकी चटनी खा सकते हैं। अगर आप जूस पीना चाहते हैं तो इसे बनाने का तरीका बेहद आसान है। आपको करना ये है कि कचरी को पीसकर इसका जूस निकाल लें और इस जूस में थोड़ा सा काला नमक और नींबू का रस मिलाएं। फिर सबको मिक्स करके एक गिलास में छान लें। अब इस जूस को पिएं।

Advertisement

दूसरा, आपको करना ये है कि आप कचरी की चटनी (wild melon chutney) खा सकते हैं। इस चटनी को बनाने के लिए कचरी को पीस लें और फिर इसमें सौंफ और जीरे का तड़का लगाएं। ऊपर से थोड़ा सा नमक मिलाएं और फिर इस चटनी को खाएं।

इस तरह से इस फल का सेवन करें तो ये स्किन को डिटॉक्सीफाई करके इसका ग्लो बढ़ाने और एक दमकती स्किन में मददगार है। तो, अगर आपने इसे कभी ट्राई नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राई करें।

Advertisement
Tags :
Lifestyleskin care tips
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।