scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

इन कपड़ों को भूलकर भी न धोएं Washing Machine में! साफ का तो पता नहीं सूरत जरूर बिगड़ जाएगी

आज कल हम लोग हर कपड़े को वॉशिंग मशीन में धोने लगे हैं। जबकि हर कपड़ा ऐसा नहीं होता कि आप इसे वाशिंग मशीन में धोएं। क्योंकि ज्यादा सफाई से इसकी सूरत खराब हो जाती है। तो आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में जिन्हें हमें वाशिंग मशीन में धोने से बचना चाहिए।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | June 01, 2024 13:38 IST
इन कपड़ों को भूलकर भी न धोएं washing machine में  साफ का तो पता नहीं सूरत जरूर बिगड़ जाएगी
वॉशिंग मशीन में इन कपड़ों को धोना इन्हें खराब भी कर सकता है। आइए, जानते हैं कैसे। (P.C. Pexels)
Advertisement

वॉशिंग मशीन ने कपड़े धोने के काम को बिलकुल आसान बना दिया है। इसकी वजह से हम हर प्रकार के कपड़े को मिनटों में धोकर रख सकते हैं। पर इसका मतलब ये नहीं कि आप हर प्रकार के कपड़ा इसी में धोना शुरू कर दें। क्योंकि इससे कपड़ों की रंगत खराब हो जाती है। साथ ही इसकी सूरत पर भी फर्क पड़ता है। कुछ कपड़े तो पूरी तरह से खराब हो सकते हैं। पर बहुत से लोगों को इस बारे में खबर नहीं होती कि किन कपड़ों को वॉशिंग मशीन (What fabric should not be washed) में न धोएं। तो आइए, आज जानते हैं ऐसे ही कपड़ों के बारे में और फिर जानेंगे कि इन्हें वॉशिंग मशीन में धोने से कैसे बचना चाहिए।

Advertisement

वॉशिंग मशीन में कौन से कपड़े न धोएं-Which clothes should not be washed in the machine

सिल्क कपड़े

सिल्क एक नाजुक कपड़ा होता है। ये बहुत जल्दी खराब हो सकता है। अगर आप इसे वॉशिंग मशीन में धो देंगे तो ये बहुत जल्दी खराब हो सकते हैं। यहां तक कि इसकी सूत तक निकलकर बाहर आ सकती है। इसके अलावा कुछ कपड़ों के डिजाइन्स तो हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं। इसलिए कभी भी सिल्क के कपड़ों को वॉशिंग मशीन में न धोएं।

Advertisement

नाजुक और मोतियों वाले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने से बचें

नाजुक और मोतियों वाले कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोने से बचें। ऐसा इसलिए कि वॉशिंग मशीन में इन्हें धोने से ये पूरी तरह से खराब हो सकते हैं। इसके अलावा इनकी रंगत भी खराब हो सकती है। इसलिए चमकीले कपड़ों को वॉशिंग में धोने से बचें। इन्हें किसी हल्के डिटर्जेंट में हाथ से धोएं या फिर इन्हें ड्राई क्लीन के लिए दें।

लेदर की चीजें

लेदर से बनी चीजों को कभी भी वॉशिंग मशीन में धोने से बचें। ये ऐसी सामग्रियां हैं जिन्हें बहुत अधिक सफाई की जरूरत नहीं होती है पर जब आप इन्हें वॉशिंग मशीन में धो लेते हैं ये पूरी तरह से खरा हो सकते हैं। तो, अपने जूतों को या फिर बेल्ट को वॉशिंग मशीन में न धोएं। इन चीजों को हाथ से धोएं।

Advertisement

बुनाई वाली चीजों को

जो भी चीजें बुनाई करके बनी हुई हैं चाहे उसमें ऊन की बुनाई हो या फिर धागे की, आपको इन्हें वॉशिंग मशीन में धोने से बचना चाहिए। क्योंकि वॉशिंग मशीन में ये फंस सकते हैं और पूरे धागे निकल सकते हैं। तो इस प्रकार की किसी भी चीज को वॉशिंग मशीन में धोने से बचें। तो इन बातों का पूरी तरह से ध्यान रखें और वॉशिंग मशीन में इन चीजों को धोने से बचें। इसके अलावा रोज के कपड़े जैसे अंडरगारमेंट्स लिंगरी को भी वॉशिंग मशीन में धोने से बचें।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो