scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

जहां-तहां खड़े होकर न पिएं शिकंजी, जानें सही समय और तरीका नहीं तो होंगे सर्द-गर्म के शिकार!

गर्मियां आने के साथ लोग ठंडी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं। जैसे कि नींबू शिकंजी। पर क्या आपने सोचा है कि जहां-तहां खड़े होकर इसे पीना आपके लिए कितना नुकसानदेह हो सकता है? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | May 10, 2024 13:18 IST
जहां तहां खड़े होकर न पिएं शिकंजी  जानें सही समय और तरीका नहीं तो होंगे सर्द गर्म के शिकार
Nimbu Shikanji: नींबू शिकंजी पीना, सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, हर चीज को पीने का एक तरीका होता है और सही समय। (P.C. Pexels)
Advertisement

गर्मी के इस मौसम हर कोई नींबू शिकंजी पीता है। ये विटामिन सी से भरपूर ड्रिंक शरीर के लिए इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। लेकिन, जहां-तहां इसे खड़े को होकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। क्योंकि अगर आप धूप में खड़े होकर इसे पी रहे हैं तो इससे आपको सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है। साथ ही आपके साथ ये हो सकता है कि आप इसे पीकर आए और तुरंत सर्दी-जुकाम के लक्षण महसूस करने लगे। इसलिए, जरूरी है कि आप नींबू शिकंजी पीने के सही समय के बारे में जानें। पर उससे पहले जानते हैं शिकंजी में क्या-क्या होता है।

शिकंजी में क्या-क्या होता है

शिंकजी बनाने के लिए आमतौर पर नींबू का रस, काला नमक, नमक, चीनी, मसाला, पानी, सोडा और पुदीना। ये सभी पेट के पीएच वैल्यू से जुड़े होते हैं और गर्मियों में शरीर के तापमान को बैलेंस करने में मदद करते। इसके अलावा ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करने में भी मददगार है।

Advertisement

धूप में खड़े होकर शिकंजी पीने से क्या होता है?

धूप में खड़े होकर शिकंजी पीने से सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है। एक तरफ जहां शरीर ऊपर से गर्म होता है वहीं शिंकजी इसे ठंडक पहुंचा रहा होता है। आप पसीने से बेहाल होते हैं और ये ठंडा ड्रिंक आपके गले को आराम पहुंचा रहा होता है। इसी दौरान शरीर में रिएक्शन होता है जिससे सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है।

शिकंजी पीने का सही समय-Best time to have Nimbu Shikanji

शिकंजी का सीधा कनेक्शन बाइल जूस को बढ़ाने से है जो कि एक डाइजेस्टिव एंजाइम की तरह काम करता है। इससे आपकी पाचन क्रिया में तेजी आती है। लेकिन अगर आप इसे सुबह खाली पेट पी लें तो ये आपको गैस की समस्या हो सकती है क्योंकि पित्त का उत्पादन ज्यादा हो सकता है। इसलिए शिकंजी पीने का बेस्ट टाइम है दिन के समय इसे पीना वो भी लंच के बाद। अगर आप इसे इस समय नहीं पी रहे हैं तो आपको इसे शाम से पहले यानी 6 बजे तक पी लेना चाहिए। इसके बाद ये सर्दी-जुकाम और एसिड रिफ्लक्स का भी कारण बन सकता है।

Advertisement

तो, इन बातों का ख्याल रखें और गर्मी में जहां-तहां खड़े होकर शिकंजी पीने की आदत बंद करें। आराम से इसे घर में बनाएं और फिर ठंडे होकर बैठकर पिएं। इससे सेहत को फायदा मिलेगा और आप नुकसान से बचे रहेंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो