scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

क्यों ट्रेंड में है Raw Honey Face Mask? बस 10 मिनट में आता है फेशियल जैसा ग्लो

Raw Honey Face Mask: शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है। लेकिन, स्किन के लिए ये अलग ही तरीके से काम करता है। आइए, जानते हैं इस ट्रेंडिंग फेस मास्क के बारे में।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: May 15, 2024 16:44 IST
क्यों ट्रेंड में है raw honey face mask  बस 10 मिनट में आता है फेशियल जैसा ग्लो
Raw Honey Face Mask: इन दिनों ये फेस मास्क ट्रेंड कर रहा है। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी और लगाने के फायदे। (P.C. Freepik)
Advertisement

Raw Honey Face Mask: स्किन के लिए शहद को हमेशा से फायदेमंद माना गया है। ये असल में एक ऐसा नेचुरल इंग्रेडिएंट्स है जो कि एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है। लेकिन, आजकल इसे ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए कच्चे शहद का फेस मास्क (Raw Honey Face Mask) बनाकर लगाया जा रहा है। तो, आइए जानते हैं क्या है ये, इसे बनाने की रेसिपी क्या है और इसे लगाने से स्किन को क्या फायदे मिलते हैं।

Advertisement

Raw Honey Face Mask क्या है?

ये कच्चे शहद से बना फेस मास्क है। इसे लगाने से स्किन पोर्स की सफाई होती है और फिर इससे गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। इससे एक्ने, व्हाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा अंदर से साफ हो जाती है। पर सबसे खास बात ये है कि आप इसे आसानी से घर में बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

चेहरे पर शहद का मास्क कैसे लगाएं-Raw honey face mask recipe

  • चेहरे के लिए शहद का फेस मास्क बनाने के लिए आपको पहले करना ये है कि
  • -लगभग ½ चम्मच शहद निकालें और इसे अपनी उंगलियों से मिलाते हुए हथेली पर ही गर्म करें।
  • फिर इसे चारों ओर फैलाने में मदद करने के लिए इसमें भरपूर पानी मिलाएं।
  • फिर अपने पूरे चेहरे को शहद से ढक लें।
  • इसे अपने चेहरे पर कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
    -अब गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और थपथपाकर सुखा लें ताकि आप चिपचिपे न रहें।
    -रोजाना रात में सोने से पहले ये काम करें।

चेहरे पर सिर्फ शहद लगाने से क्या होगा-Raw honey face mask benefits

शहद स्किन पोर्स को साफ करने वाला एक प्रभावी और सौम्य एक्सफोलिएटर है। इससे मुंहासे और ब्रेकआउट को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही शहद समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है। शहद दाग-धब्बों और हाइपरपिगमेंटेशन को हल्का करता है और सनबर्न से राहत दिलाता है। अंत में ये त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करता है जिससे एक साफ और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है। इस प्रकार से चेहरे के लिए कच्चे शहद से बना ये फेस मास्क मास्क फायदेमंद है।

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो