होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Radhika Merchant की हेयर स्टाइल पर टिकी सबकी नजर! जानें क्या नाम है चोटी पर लगे इस गहने का?

Jadai Billai: अंबानी बहू Radhika Merchant (राधिका मर्चेंट) ने अपनी मोसालू सेरेमनी पर अपनी मां के गहने पहनें जिसमें से एक था ये ब्राइडल हेयर एक्सेसरीज। आइए, जानते हैं क्या है ये।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: July 04, 2024 13:01 IST
Jadai Billai:राधिका मर्चेंट ने अपनी मोसालू सेरेमनी में ये ब्राइडल हेयर एक्सेसरीज पहना। आइए, जानते हैं क्या है इसमें खास।
Advertisement

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमली शुरू हो गई है। सबसे पहले मोसालू सेरेमनी (mosalu ceremony) हुई जिसमें लड़के की मां का परिवार आकर लड़का और लड़की को आशीर्वाद देता है। इस मौके पर राधिका मर्चेंट खूबसूरत बांधनी लहंगे में नजर आईं और उन्होंने इसके साथ अपनी मां के गहनों को पहना था। इस मौके पर सबसे ज्यादा लोगों की नजर उनके हेयर स्टाइल पर रही जो कि बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। एक जुड़े के साथ चोटी पर लगा खूबसूरत गहना उन्हें लूक को और अट्रैक्टिव बना रहा था। पर ज्यादातर लोगों के मन में सवाल यही है कि चोटी पर लगे इस गहने का नाम क्या है? आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

चोटी पर लगे इस गहने का नाम है Jadai Billai

ये एंटीक हेयर ज्वेलरी है जिसे जदाई बिल्ली (Jadai Billai) कहा जाता है। इसमें एक हेयर ब्रोच हुक टेंपल होता है जिसे जुड़े से लगाकर चोटी पर लगाया जाता है। इसमें कई प्रकार के डिजाइन्स आते हैं। खासतौर पर इसका इतिहास राजा-महाराजाओं के समय से जुड़ा हुआ है और फिर साउथ इंडिया में आज भी ये कल्चर में है।

Advertisement

Jadai Billai में आते हैं कई डिजाइन्स

Jadai Billai कई खूबसूरत डिजाइन में आते हैं। जैसे कि महालक्ष्मी डिजाइन वाला हेयर ब्रोच और फूलों की चोटी। इसके अलावा जैसे परांदा होता है उसी तरीके का पत्तियों वाला या मोती और पत्थरों से जड़ा जदाई जिसे आप अपने बालों की चोटी में लगा सकती हैं।

Advertisement

बालों में कैसे लगाते हैं Jadai Billai

Jadai Billai लगाने के लिए आपको पहले अपने हेयर स्टाइलक के बारे में सोचना होगा और फिर आप इसका कोई डिजाइन तय कर सकती हैं। जैसे कि आप सिर्फ जुड़ा से लेकर कान तक में इसे लगा सकती हैं। इसके अलावा पूरे जुड़े में लगा सकती हैं। खुले बालों में लगा सकती हैं या फि चोटी बनाकर आप इस गहने को लगा सकती हैं। पारंपरिक रूप से लोग सोने और चांदी का भी Jadai Billai रखते हैं और अपनी बहन-बेटियों को देते हैं।

तो अगर आपको ये पसंद आया हो या आपको ये हेयर स्टाइल अच्छी लगी हो तो आप इसे कभी भी कैरी कर सकती हैं और किसी भी ट्रेडिशनल मौके पर इसे स्टाइल कर सकती हैं। तो Jadai Billai खरीदें और बालों को एक नया स्टाइल दें।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement