होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

गर्मियों में काफी ट्रेंड कर रही है Bengali Tant Saree, पहनने में जितनी हल्की देखने में उतनी ही खूबसूरत

गर्मियों में अक्सर हम कुछ ऐसा पहनना चाहते हैं जो कि हल्का हो, कंफर्टेबल हो और देखने में बढ़िया भी। ऐसे में गर्मियों में इस साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। आइए, जानते हैं इस साड़ी के बारे में विस्तार से।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 08, 2024 18:12 IST
गर्मियों में आप बंगाली तांत साड़ी पहन सकती हैं। आइए, जानते हैं क्या खास है इसमें। (P.C. Insta)
Advertisement

गर्मियां आने के साथ अक्सर कुछ हल्का और कंफर्टेबल पहनने का दिल करता है। इसके अलावा आपको इस मौसम में उन्हीं कपड़ों का चुनाव करना चाहिए जो कि पसीना सोख ले और फिर स्किन से जुड़ी समस्याओं का कारण न बने। ऐसी स्थिति में आप इस साड़ी का चुनाव कर सकती हैं जो कि बंगाल में काफी फेमस है। बंगाल के उमस भरे मौसम में महिलाएं इस साड़ी को पहनना पसंद करती हैं। इस साड़ी का नाम है तांती साड़ी या तात साड़ी (Bengali Tant Saree)। इसके बारे में सबसे खास चीज ये है कि इसे पहनना बहुत आसान है और फिर इसे पहनने के बाद आप लंबे समय तक आराम से रह सकती हैं। तो, आइए जानते हैं तांत साड़ी है क्या।

बंगाली तांत साड़ी की क्या खास बात है?

तांत साड़ी असल में बंगाली कपास से बनकर तैयार होती हैं। हाथ से काटे गए महीन धागे से ये नरम और हल्की साड़ियां तैयार होती हैं। इसके पल्ले को अलग ही तरीके से तैयार किया जाता है। इसके अलावा तांत की साड़ियों को एक चमकदार फिनिशिंग देने की कोशिश की जाती है और इसके लिए कई बार इसमें रेशम के धागों का भी इस्तेमाल होता है। तो इस तरह से साड़ियां हाथ से बनकर तैयार हो जाती हैं।

Advertisement

तांत साड़ी की पहचान कैसे करें?

तांत साड़ियों की विशेषता इसका हल्कापन और ट्रांसपेरेंट लुक है। इसके अलावा इसका सजावटी पल्लू इसे अलग ही लुक देता है। तो इसे पहचानने के लिए आपको सबसे पहले इन दो चीजों को देखना है। इसके बाद आपको कपड़े में ये देखना है कि इसकी बुनाई और हर खांचे का धागा नजर आ रहा है या नहीं। तो इस तरह से आप तांत साड़ी की पहचान कर सकती हैं और इसे खरीद सकती हैं।

Advertisement

तो बंगाली तांत साड़ी खरीदते समय इन बातों का ख्याल रखें। साथ ही आप इसे लंबे बाजू वाले ब्लॉउज के साथ पहनें। गर्मियां हैं तो आप स्लीवलेस ब्लॉज भी बनावा सकती हैं। ये आपके लुक को कंप्लीट कर देती है। तो तांत साड़ी पहनने के साथ आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए। तो अगर आपको गर्मियों के लिए कोई साड़ी खरीदनी है तो आप इस साड़ी को खरीद सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement