गर्मियों में काफी ट्रेंड कर रही है Bengali Tant Saree, पहनने में जितनी हल्की देखने में उतनी ही खूबसूरत
गर्मियां आने के साथ अक्सर कुछ हल्का और कंफर्टेबल पहनने का दिल करता है। इसके अलावा आपको इस मौसम में उन्हीं कपड़ों का चुनाव करना चाहिए जो कि पसीना सोख ले और फिर स्किन से जुड़ी समस्याओं का कारण न बने। ऐसी स्थिति में आप इस साड़ी का चुनाव कर सकती हैं जो कि बंगाल में काफी फेमस है। बंगाल के उमस भरे मौसम में महिलाएं इस साड़ी को पहनना पसंद करती हैं। इस साड़ी का नाम है तांती साड़ी या तात साड़ी (Bengali Tant Saree)। इसके बारे में सबसे खास चीज ये है कि इसे पहनना बहुत आसान है और फिर इसे पहनने के बाद आप लंबे समय तक आराम से रह सकती हैं। तो, आइए जानते हैं तांत साड़ी है क्या।
बंगाली तांत साड़ी की क्या खास बात है?
तांत साड़ी असल में बंगाली कपास से बनकर तैयार होती हैं। हाथ से काटे गए महीन धागे से ये नरम और हल्की साड़ियां तैयार होती हैं। इसके पल्ले को अलग ही तरीके से तैयार किया जाता है। इसके अलावा तांत की साड़ियों को एक चमकदार फिनिशिंग देने की कोशिश की जाती है और इसके लिए कई बार इसमें रेशम के धागों का भी इस्तेमाल होता है। तो इस तरह से साड़ियां हाथ से बनकर तैयार हो जाती हैं।
तांत साड़ी की पहचान कैसे करें?
तांत साड़ियों की विशेषता इसका हल्कापन और ट्रांसपेरेंट लुक है। इसके अलावा इसका सजावटी पल्लू इसे अलग ही लुक देता है। तो इसे पहचानने के लिए आपको सबसे पहले इन दो चीजों को देखना है। इसके बाद आपको कपड़े में ये देखना है कि इसकी बुनाई और हर खांचे का धागा नजर आ रहा है या नहीं। तो इस तरह से आप तांत साड़ी की पहचान कर सकती हैं और इसे खरीद सकती हैं।
तो बंगाली तांत साड़ी खरीदते समय इन बातों का ख्याल रखें। साथ ही आप इसे लंबे बाजू वाले ब्लॉउज के साथ पहनें। गर्मियां हैं तो आप स्लीवलेस ब्लॉज भी बनावा सकती हैं। ये आपके लुक को कंप्लीट कर देती है। तो तांत साड़ी पहनने के साथ आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए। तो अगर आपको गर्मियों के लिए कोई साड़ी खरीदनी है तो आप इस साड़ी को खरीद सकती हैं।