होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Post-Workout Muscle Soreness: वर्कआउट के बाद मसल पेन से उठना-बैठना भी हो गया है मुश्किल? दर्द से राहत पाने के लिए अपना लें ये तरीके

यहां हम आपको कुछ बेहद आसान तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप वर्कआउट के बाद होने वाले मसल पेन से राहत पा सकते हैं।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | July 02, 2024 13:40 IST
मसल रिकवरी और दर्द से राहत पाने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना सबसे अधिक जरूरी माना जाता है। (P.C- Freepik)
Advertisement

अच्छी सेहत के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। नियमित एक्सरसाइज करने से ना केवल आपकी फिजिक अच्छी होती है, बल्कि शारीरिक गतिविधि कई मस्तिष्क रसायनों को भी उत्तेजित करती है, जिससे स्ट्रेस और इसके चलते होने वाली परेशानियां कम होती हैं, मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, हड्डियों मजबूत होती हैं, साथ ही हमारी हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहती है। कुल मिलाकर एक्सरसाइज आपको फिजिकली, मेंटली और इमोशनली हर तरह से फिट रखने में मदद करती है।

वहीं, इसके लिए अधिकतर लोग जिम का सहारा लेते हैं। हालांकि, कई बार जिम में वर्कआउट करने के बाद मसल पेन बेहद बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, इस दर्द के चलते व्यक्ति का उठना-बैठना भी बेहद मुश्किल होने लगता है। इसके चलते व्यक्ति या तो जिम जाने से बचने लगता है या उतने प्रभावी ढंग से वर्कआउट नहीं कर पाता है। ऐसे में अगर आप इन लोगों में से एक हैं और इस तरह के दर्द से परेशान रहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको कुछ बेहद आसान तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप वर्कआउट के बाद होने वाले मसल पेन से राहत पा सकते हैं।

Advertisement

मसल पेन से कैसे पाएं राहत?

टार्ट चेरी जूस पिएं

टार्ट चेरी का जूस एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड से भरपूर होता है। इसके फायदों को लेकर साल 2020 में कुछ लॉन्ग डिस्टेंस रनर्स पर एक शोध किया गया। इस दौरान सभी रनर को 8 दिनों के लिए टार्ट चेरी जूस पीने के लिए दिया गया। तय समय बाद तक रनर्स की मांसपेशियों में दर्द नेचुरल तरीके से कम होने लगा था। ऐसे में आप भी इस जूस को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। टार्ट चेरी जूस में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड मसल पेन को कम कर राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

लहसुन के तेल से मसाज

दर्द को कम करने के लिए आप हल्की मसाज का सहारा ले सकते हैं। एक्सरसाइज के बाद की मालिश शरीर में सूजन पैदा करने वाले यौगिक साइटोकिन्स की रिहाई को कम कर दर्द से राहत देती है। वहीं, बेहतर नतीजों के लिए आप लहसुन के तेल को हल्का गर्म कर इससे मसाज कर सकते हैं। लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इससे मालिश करने से सूजन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।

फोम रोलर

फोम रोलर मसल पेन को कम करने में बेहद मददगार हो सकता है। इसके इस्तेमाल से दबाव बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों में रक्त का प्रवाह भी बढ़ जाता है और आपको दर्द से राहत मिलती है। ऐसे में वर्कआउट के बाद, स्ट्रेचिंग शुरू करने से पहले आप 10 से 15 मिनट फोम रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन

मसल पेन से जल्द राहत पाने के लिए वर्कआउट के करीब 24 घंटे के अंदर हाई प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लें। साल 2017 की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोटीन वर्कआउट के बाद 24 घंटों में मसल फंक्शन को ठीक करने में असर दिखाता है। वहीं, प्रोटीन के साथ एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट लेने से रिकवरी में और भी अधिक सुधार हो सकता है। ऐसे में एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट युक्त खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें। इसके लिए आप चिकन, मछली, टोफू, मूंग दाल, अनार, केल आदि का सेवन कर सकते हैं।

नींद है सबसे जरूरी

इन सब से अलग मसल रिकवरी और दर्द से राहत पाने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेना सबसे अधिक जरूरी माना जाता है। दरअसल, जब आप गहरी नींद में होते हैं, तब आपकी बॉडी ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन यानी एचजीएच (HGH) रिलीज करती है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। HGH प्रोटीन सिंथेसिस को उत्तेजित करता है, जिससे मसल टिशू का निर्माण होता है और आपको दर्द से राहत मिलती है। ऐसे में वर्कआउट के बाद 8 घंटे की नींद जरूर लें।

Advertisement
Tags :
Healthhealth newsworkoutworkout tips
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement