scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Sun Day: फ्री में चाहिए Vitamin D या हमेशा रहना है खुश-खुश, जानें सूरज की रोशनी क्यों जरूरी है?

Sun Day: जितना आपने सोचा भी नहीं होगा, उससे ज्यादा हमारे लिए सूरज की रोशनी जरूरी है। ये हमारे शरीर के काम काज और इनके फंक्शन को बेहतर बनाने में मददगार है। आइए, जानते हैं अन्य फायदे।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | May 03, 2024 12:34 IST
sun day  फ्री में चाहिए vitamin d या हमेशा रहना है खुश खुश  जानें सूरज की रोशनी क्यों जरूरी है
Sun Day: चाहे विटामिन डी हो या फिर अपने मूड को बेहतर बनाना, सूरज की रोशनी लेने के फायदे कई हैं। (P.C. Getty images)
Advertisement

Sun Day: सूरज हमारे लिए क्यों जरूरी है आपको आज के दिन इस बारे में 2 मिनट तो जरूर सोचना चाहिए। क्योंकि ये हर किसी के लिए इकलौता एनर्जी का सोर्स है। इसके बिना हमारे शरीर के तमाम अंग सही से काम नहीं कर पाएंगे तो हम कई बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। इसके अलावा भी सूरज की रोशनी (Benefits of Sunlight) हमारे लिए कई कारणों से जरूरी है। जैसे आपकी नींद को सही रखने के लिए, ब्रेन के काम काज के लिए, हड्डियों की सेहत के लिए और तो और आपको खुश रहने के लिए भी सूरज की रोशनी जरूरी है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Advertisement

सूरज की रोशनी क्यों जरूरी है-Benefits of Sunlight

बॉडी क्लॉक को सेट करने के लिए

बॉडी क्लॉक को सेट करने वाला असल में सूरज ही है। ये आपके सर्केडियन रिदम को सेट करता है जिसकी वजह से होता ये है कि शरीर को उठने और सोने का समय मिल जाता है। फिर शरीर इसी के हिसाब से सोता है और जागता है। इससे आपके शरीर का मेटाबोलिज्म भी सेट हो जाता है, खाना-पान सही हो जाता है और शरीर के तमाम अंग एक बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

Advertisement

मूड बूस्टर है

सूरज की रोशनी असल में मूड बूस्टर ही है। दरअसल, सूरज की रोशनी आपके शरीर में हैप्पी हार्मोन्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देती है जिससे शरीर में ताजगी आती है और आप खुश रहते हैं। इतना ही नहीं लंबे समय तक सूरज की रोशनी से दूर रहने पर शरीर डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। इसके अलावा ये सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन के फंक्शन को भी प्रभावित करता है।

विटामिन और मिरल्स का सोर्स

अगर आप सूरज की रोशनी नहीं ले पाते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी (Vitamin D) की कमी हो सकती है। क्योंकि शरीर गुड कोलेस्ट्रॉल और धूप को मिलाकर ही अपने लिए विटामिन डी को तैयार करता है। इसके अलावा भी जिंक और विटामिन सी जैसे कई मिनरल्स के अवशोषण के लिए भी सूरज की रोशनी ही जरूरी है। साथ ही ये हड्डियों को सेहतमंद रखने और फिर इनके काम काज को बेहतर बनाने के लिए भी जरूरी है।

Advertisement

इतना ही नहीं अगर पर्याप्त मात्रा में सूरज की रोशनी नहीं लेंगे तो आपके बाल झड़ सकते हैं और आपको स्किन इंफेक्शन की समस्या तक हो सकती है। तो, रोजाना सुबह की पहली धूप जरूर लें जो कि सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो