होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइल.हेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Summer Drinks: कच्चे आम से बने इस ड्रिंक को पीकर दिमाग हो जाएगा ठंडा, डिहाइड्रेशन से भी होगा बचाव

Summer Drinks: इस समय इतनी गर्मी पड़ रही है कि लोग पानी की कमी के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप उन ड्रिंक्स को पिएं जो कि शरीर को हाइड्रेट करने के साथ लू और डिहाइड्रेशन से बचाए।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 05, 2024 17:05 IST
Summer Drinks: गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप कच्चे आम से बनी इस चीज को पी सकते हैं।
Advertisement

Summer Drinks: इस समय जिस तरह से पारा बढ़ता जा रहा है ऐसे में लू और डिहाइड्रेशन की समस्या कभी भी हो सकती है। दरअसल, डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर के सेल्स और टिशूज अच्छे से काम नहीं कर पाते और इनसे जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसी स्थिति में आपको शरीर को रिहाइड्रेट करने के साथ पानी की कमी से बचाने वाले इस ड्रिंक को पीना चाहिए। जैसे कच्चे आम से बना रसम। ये ड्रिंक कच्चे आम से बनता है और फिर इसे पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बढ़ने के साथ शरीर में एनर्जी बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे पीना लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। तो, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

कच्चे आम से बनाएं रसम-Raw mango rasam recipe kerala style

कच्चे आम से रसम बनाने के लिए आपको चाहिए
1 कच्चा आम
काली मिर्च
भूना हुआ जीरा
लहसुन 4 से 5 कली
हरी मिर्च
नमक
धनिया की पत्तियां
आधा प्याज
तेल
सरसों के बीज
लाल मिर्च
हींग

Advertisement

कच्चे आम से रसम बनाने के लिए

-कच्चे आम को उबालकर रख लें और फिर इसका छिलका निकाल लें।
-इसके बाद ठंडे पानी में आम डालकर मैश कर लें।
-इसके बाद काली मिर्च, भूना हुआ जीरा, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लें।
-अब इसे पानी में मिलाएं।
-इसके बाद एक अलग से बर्तन में या पैन में थोड़ा सा तेल डालें।
-सरसों के बीज डालें, हींग, लाल मिर्च और प्याज डालें।
-सबको हल्का भूनकर रसम में मिला लें।
-नमक मिलाएं और फिर इसे पी लें।
तो आपको कच्चे आम से रसम बनाकर जरूर पीना चाहिए। ये सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही है बल्कि शरीर में एनर्जी भी बैलेंस रहती है। इसके अलावा आप इसे चावल के साथ भी खा सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको रसम जरूर पीना चाहिए।

Advertisement

इसके अलावा आप इस मौसम में कच्चे आम से चटनी, रायता और फिर तरह-तरह की चीजों को बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इससे मीठी चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। साथ ही कई प्रकार की अन्य चीजें भी आप बनाकर खा सकते हैं। तो अगर आपने आज तक इन चीजों का सेवन नहीं किया है तो घर में बनाएं और इन्हें एक बार जरूर ट्राई करें।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement