Summer Drinks: कच्चे आम से बने इस ड्रिंक को पीकर दिमाग हो जाएगा ठंडा, डिहाइड्रेशन से भी होगा बचाव
Summer Drinks: इस समय जिस तरह से पारा बढ़ता जा रहा है ऐसे में लू और डिहाइड्रेशन की समस्या कभी भी हो सकती है। दरअसल, डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर के सेल्स और टिशूज अच्छे से काम नहीं कर पाते और इनसे जुड़ी कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसी स्थिति में आपको शरीर को रिहाइड्रेट करने के साथ पानी की कमी से बचाने वाले इस ड्रिंक को पीना चाहिए। जैसे कच्चे आम से बना रसम। ये ड्रिंक कच्चे आम से बनता है और फिर इसे पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बढ़ने के साथ शरीर में एनर्जी बैलेंस करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसे पीना लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। तो, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
कच्चे आम से बनाएं रसम-Raw mango rasam recipe kerala style
कच्चे आम से रसम बनाने के लिए आपको चाहिए
1 कच्चा आम
काली मिर्च
भूना हुआ जीरा
लहसुन 4 से 5 कली
हरी मिर्च
नमक
धनिया की पत्तियां
आधा प्याज
तेल
सरसों के बीज
लाल मिर्च
हींग
कच्चे आम से रसम बनाने के लिए
-कच्चे आम को उबालकर रख लें और फिर इसका छिलका निकाल लें।
-इसके बाद ठंडे पानी में आम डालकर मैश कर लें।
-इसके बाद काली मिर्च, भूना हुआ जीरा, लहसुन और हरी मिर्च को कूट लें।
-अब इसे पानी में मिलाएं।
-इसके बाद एक अलग से बर्तन में या पैन में थोड़ा सा तेल डालें।
-सरसों के बीज डालें, हींग, लाल मिर्च और प्याज डालें।
-सबको हल्का भूनकर रसम में मिला लें।
-नमक मिलाएं और फिर इसे पी लें।
तो आपको कच्चे आम से रसम बनाकर जरूर पीना चाहिए। ये सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही है बल्कि शरीर में एनर्जी भी बैलेंस रहती है। इसके अलावा आप इसे चावल के साथ भी खा सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको रसम जरूर पीना चाहिए।
इसके अलावा आप इस मौसम में कच्चे आम से चटनी, रायता और फिर तरह-तरह की चीजों को बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप इससे मीठी चटनी बनाकर भी खा सकते हैं। साथ ही कई प्रकार की अन्य चीजें भी आप बनाकर खा सकते हैं। तो अगर आपने आज तक इन चीजों का सेवन नहीं किया है तो घर में बनाएं और इन्हें एक बार जरूर ट्राई करें।