होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

जहां मिले वहीं खड़े होकर न पिएं गन्ने का जूस! गलत समय पर इसे पीना पड़ सकता है भारी

गन्ने का जूस आपको जहां जिस भी ठेले पर मिलता है आप वहीं खड़े होकर इसे पीने लगते हैं, जो कि सेहत के लिहाज से एक गंदी आदत है। इसलिए जानते हैं गन्ने का जूस कब पीना चाहिए।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | April 27, 2024 11:52 IST
गन्ने का जूस पीना किसे नहीं पसंद लेकिन, आपको इसे पीने के सही समय (sugarcane juice best time to have before or after meal) के बारे में जानना चाहिए। (P.C Facebook)
Advertisement

गर्मियां यानी ठंडी चीजों का मौसम। इस मौसम में हमारा मन सिर्फ ठंडी चीजों को खाने-पीने का होता है। ऐसे में लोग गन्ने का जूस खूब पीते हैं। गन्ने का जूस घर में बनाना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर लोग इसे बाहर ही पीते हैं। पर इस गर्म मौसम में कभी भी किसी भी समय गन्ने का जूस पीना सही नहीं है। दरअसल, गन्ने का रस ठंडा होता है और गर्मियों में शरीर का तापमान ज्यादा होता है। ऐसे में आपको सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है और इसलिए कई लोग गन्ने का जूस पीकर आते हैं और उन्हें जुकाम हो जाता है। इसलिए इन तमाम समस्याओं से बचने के लिए आपको गन्ने का जूस पीने का सही समय जानना चाहिए।

गन्ने का जूस कब पीना चाहिए-Sugarcane juice best time to have

गन्ने का रस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या भोजन के बीच है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भोजन के बाद गन्ने का जूस पीने से (sugarcane juice best time to have before or after meal) शरीर का शुगर बढ़ता है। दरअसल, अगर आप खाना खाने के बाद गन्ने का जूस पीते हैं तो भोजन में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट और गन्ने के जूस का शुगर मिलकर ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

Advertisement

खाली पेट पिएं गन्ने का जूस

गन्ने का जूस पीने का सही समय (Sugarcane juice best time to have in the morning) असल में सुबह खाली पेट है जिस दौरान ये शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। यह कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे विटामिन और खनिजों से भरपूर है। इसके अलावा यह कई एंटीऑक्सीडेंट का घर है, जो सूजन को कम करने और मुक्त कणों से होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है।

Advertisement

इन सबके अलावा गन्ने का जूस ड्यूरेटिक (Diuretic) है यानी एक मूत्रवर्धक है और शरीर के टॉक्सिन्स को पेशाब के साथ बाहर निकालने में मदद करता है। इन सबके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो कि वेट लॉस में मददगार है।

क्या है गन्ने का जूस पीने का सही तरीका

गन्ने का जूस पीने का सही तरीका ये है कि आप गन्ने का जूस लें और इसमें थोड़ा सा काला नमक मिला लें और थोड़ा नींबू का रस। फिर इसे आराम से बैठकर पिएं। कभी भी धूप में खड़े होकर जूस न पिएं।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।