होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

महंगी लिपस्टिक पर क्यों करना पैसे बर्बाद! गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं ये Hydrating lipstick

लिपस्टिक लगाना भले ही आपको पसंद हो लेकिन, इससे होंठों की रंगत भी खराब हो सकती है। दरअसल, लिपस्टिक में मिले कुछ कैमिकल्स आपके होंठों को ड्राई कर सकते हैं। ऐसे में आपको एक बार इस होममेड लिपस्टिक (rose petals lip balm at home) को ट्राई करना चाहिए।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: May 08, 2024 13:23 IST
इस होममेड लिपस्टिक को लगाना (rose petals lip balm at home) आपको होंठों को हाइड्रेट करने में मदद कर सकती है। (P.C. Freepik)
Advertisement

गर्मियां आने के साथ ड्राई स्किन की समस्या बढ़ने लगती है। ये असल में शरीर में पानी की कमी या कहें डिहाइड्रेशन से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस डिहाइड्रेशन का असर होंठों की रंगत पर भी नजर आता है। होंठ फटने लगते हैं और इस समस्या को और बढ़ा देती है लिपस्टिक। दरअसल, लिपस्टिक होंठों की स्किन को और डिहाइड्रेट कर देती है और होंठ अंदर से फटने लगते हैं। साथ ही इसका असर आपके होंठों पर लंबे समय तक नजर आ सकता है। ऐसी स्थिति में आप इस होममेड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो, आइए जानते हैं गुलाब की पंखुड़ियों से गुलाबी होंठों के लिए लिपस्टिक कैसे बनाएं (Hydrating lipstick diy recipe at home)

गुलाब की पंखुड़ियों से कैसे बनाएं लिपस्टिक?

गुलाब की पंखुड़ियों को बनाने के लिए आपको चाहिए
-गुलाब की पंखुड़ियां
-आधा चम्मच एलोवेरा जूस
-वैसलीन
-नारियल तेल
-पानी

Advertisement

इसे बनाने के लिए आपको करना ये है कि गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबालें। इसे इतना उबालें कि बस 4 से 5 चम्मच जितना अर्क बचे। इस दौरान आप देखेंगे कि गुलाब की पंखुड़ियों का रंग निकलकर पानी में मिल जाएगा और इसका रंग पूरी तरह से लाल पड़ जाएगा। इसके बाद इस अर्क को एक कटोरी में रख लें और इसमें आधा चम्मच एलोवेरा मिला लें। फिर एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच वैसलीन मिला लें। अब इन सबको मिक्स कर लें और इसे एक डिब्बी में बंद करके फ्रीजर में रख दें।

इसके बाद आप इस लिपस्टिक को अपने होंठों पर लगाएं। आपको लगेगा कि ये होठों के लिए एक जेल जैसा है जिससे स्किन हाइड्रेट हो रही और होंठों पर गुलाब की रंगत छा रही है। इस तरह से आप अलग-अलग रंगों के फूलों का इस्तेमाल करके इसी तरह से लिपस्टिक बना सकती हैं।

इस होम मेड लिपस्टिक को लगाने के खास फायदे हैं। पहले तो ये स्किन को हाइड्रेट करने में मददगार है। इसके अलावा ये हर्बल है और इसके नुकसान नहीं हैं। आपने इसे खुद बनाया है तो आपको पता होगा कि आपने इसमें क्या-क्या डाला है। साथ ही आप इसे लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकती हैं। मौसम चाहे जो हो, रात हो या दिन हो आप इसे कभी भी इसका उपयोग कर सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।