scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

सोना चांदी नहीं, गर्मियों में पहनें इस चीज से बने गहने, महसूस होगी ठंडक और नहीं हटेगी देखने वालों की नजर!

अगर आप गर्मी के मौसम में बिना अनकंफर्टेबल फील किए अपने लुक का एन्हांस करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप सोने-चांदी से अलग पर्ल ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | April 29, 2024 15:20 IST
सोना चांदी नहीं  गर्मियों में पहनें इस चीज से बने गहने  महसूस होगी ठंडक और नहीं हटेगी देखने वालों की नजर
पर्ल ज्वेलरी बेहद लाइट होती है, साथ ही ये इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट पर परफेक्ट लुक देती है। (P.C- Instagram)
Advertisement

महिलाएं अपने हर लुक को कंप्लीट करने के लिए ज्वेलरी पहनना बेहद पसंद करती हैं। आउटफिट चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करती हैं। हालांकि, गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाएं खासकर गले में कुछ भी पहनने से बचने लगती हैं। इस मौसम में सोने-चांदी से बने जेवरों को पहनने पर चुभन का एहसास बेहद परेशान कर देता है। ऐसे में अगर आप भी अक्सर इस तरह की परेशानी का सामना करती हैं, तो यहां हम आपको एक कमाल की टिप बता रहे हैं।

Advertisement

गर्मी में पहनें ये ट्रेंडी ज्वेलरी

अगर आप गर्मी के मौसम में बिना अनकंफर्टेबल फील किए अपने लुक का एन्हांस करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप सोने-चांदी से अलग पर्ल ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। मोतियों से बने नेकलेस, इयररिंग्स, रिंग्स दिखने में बेहत खूबसूरत लगते हैं, साथ ही इन्हें पहनने पर आपको असहजता का एहसास भी अधिक नहीं होता है। पर्ल ज्वेलरी बेहद लाइट होती है, साथ ही ये इंडियन और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट पर परफेक्ट लुक देती है। आप किसी भी मौके पर कभी भी और कहीं भी इसे पहन सकती हैं। इन दिनों पर्ल ज्वेलरी काफी ट्रेंड में भी है। आपने बीटाउन की कई एक्ट्रेस को खास मौकों पर पर्ल नेकलेस के साथ एक्सपेरिमेंट करते देखा होगा। तो चलिए देखते हैं कि पर्ल ज्वेलरी को किस तरह स्टाइल किया जा सकता है-

Advertisement

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का ये लुक बेहद पसंद किया गया था। ऐसे में आप भी एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आलिया भट्ट की तरह आप साड़ी पर मल्टी लेयर पर्ल नेकलेस पहन सकती है। इसके साथ ही मेचिंग पर्ल ईयररिंग्स कैरी कर सकती है। सोने-चांदी से अलग मोतियों की ये ज्वेलरी आपको एक फ्रेश और रॉयल लुक देगी।

जाह्नवी कपूर

अगर आप गले में कुछ नहीं पहनना चाहती हैं, तो जाह्नवी कपूर की तरह पर्ल इयररिंग्स और पर्ल ब्रेसलेट कैरी कर सकती हैं। इस तरह पहनी गई ज्वेलरी भी खूब जचने वाली है।

Advertisement

नोरा फतेही

आप नोरा फतेही की तरह पर्ल ज्वेलरी को चोकर स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। इस तरह की ज्वेलरी भी दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है।

Advertisement

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की इन खूबसूरत तस्वीरों पर किसी की भी नजर ठहर सकती है। आप एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर हैवी पर्ल चोकर पहन सकती हैं। साथ ही इन दिनों बाजार में पर्ल ब्लाउज भी खूब देखने को मिल रहे हैं।

जाह्नवी कपूर

वेस्टर्न आउटफिट पर आप जाह्नवी कपूर की तरह पर्ल इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

करीना कपूर खान

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से करीना कपूर खान का ये लुक खूब पसंद किया गया था। अगर आप कुछ लाइट पहनना चाहती हैं, तो इस तरह सिंगल लेयर पर्ल नेकलेस पहन सकती हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो