scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

न काटने का झंझट और न बनाने का! खाना बनाने का मन नहीं है तो बस दूध में मिलाकर खा लें इसे

No time to cook recipes: कई बार ऐसा होता है कि हमारे पास कुछ बनाने और खाने का समय नहीं होता। ऐसे में हम इन दोनों चीजों को फटाफट मिलाकर खा सकते हैं। तो, क्या हैं ये जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | May 04, 2024 12:33 IST
न काटने का झंझट और न बनाने का  खाना बनाने का मन नहीं है तो बस दूध में मिलाकर खा लें इसे
No time to cook recipes: आइए जानते हैं एक फूड कॉम्बिनेशन के बारे में जो हेल्दी है पर इसे बनाने में समय नहीं लगता। (P.C. Pexel)
Advertisement

No time to cook recipes: कई बार हमारे पास खाना बनाने का समय नहीं होता तो कई बार समय होता है पर बनाने का मन नहीं होता। ऐसे में बाहर खाने की जगह आप इन दो चीजों को मिलाकर खा सकते हैं। दरअसल, ये पेट को भरा हुआ रखता है तो इन दोनों को खाने के बाद आपको लंबे समय तक कुछ और खाने का दिल नहीं होगा। खास बात ये उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो कि तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं या फिर नो फैट, नो कार्ब डाइट पर चल रहे हैं। साथ ही ये एनर्जी बूस्टर भी है तो आइए जानते हैं क्या है ये

Advertisement

दूध में मिलाकर खाएं मखाना

अगर आपको भूख लग रही है और समय नहीं है बनाने का तो आप मखाना दूध (makhana with milk) खा लें। इसके लिए आपको करना ये है कि दूध में मखाना भिगोकर रख दें। अगर आपको ठंडा दूध पसंद है तो आप ठंडे दूध में इसे मिलाकर खा सकते हैं। पर जब आप इसे गर्म दूध में भिगोकर खाएंगे तो इसका फायदा आपको ज्यादा मिलेगा।

Advertisement

क्योंकि मखाने में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है तो गर्म दूध को मखाना आसानी से सोख लेता है। इससे इसका फाइबर और बढ़ जाता है जिसे खाते ही आपका पेट भर जाता है और आपको भूख नहीं लगती। दरअसल, शरीर के लिए ये एक भारी भोजन है जो कि धीमे-धीमे पचता है और तब तक भूख नहीं लगती।

कब खाएं दूध और मखाना

आप दूध और मखाने को रात के समय या नाश्ते में खा सकते हैं। दोनों ही समय इसे खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। बता दें कि दूध और मखाना खाने के फायदे कई हैं। दूध जहां प्रोटीन से भरपूर है तो मखाने में कैल्शियम और प्रोटीन है। ये दोनों मिलकर शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं और हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं।

Advertisement

खास बात ये है कि इन दोनों को खाने में समय नहीं लगता और बड़े हों या बच्चे हर कोई इसे आसानी से खा लेता है। इसमें शुगर भी नहीं है और न ही कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा है। इन दोनों को खाने के बाद आपको शुगर बढ़ने या वेट बढ़ने की भी चिंता नहीं करनी है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे आसानी से खा सकते हैं। साथ ही जो लोग हाई कोलेस्ट्रॉल या भी हाई बीपी की समस्या से गुजर रहे हैं उनके लिए भी दूध और मखाने का सेवन फायदेमंद है। तो, अगर आपको अब भूख लगे तो कुछ अनहेल्दी खाने की जगह दूध और मखाना खाएं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो