नीता अंबानी को पसंद आई बनारसी टमाटर चाट! पहली बारिश के साथ आप भी करें इसे ट्राई
बनारसी टमाटर चाट: हाल ही में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani) बनारस पहुंची और यहां उन्होंने बनारसी टमाटर चाट (banarasi tamatar chaat) खाया। उन्हें इसका स्वाद बहुत ज्यादा ही पसंद आया। बता दें कि बनारस आने वाला हर इंसान इसे खाए बिना यहां से लौटता नहीं है। इसका स्वाद ऐसा है कि मन खुश कर देता है। तो इस बारिश के मौसम में आपको ये चाट जरूर खाना चाहिए। भले ही आप बनारस न जा पा रहें हो लेकिन घर पर रहते हुए ही आप इसका स्वाद ले सकते हैं। तो, आइए जानते हैं टमाटर चाट बनाने का तरीका और इसके लिए आपको क्या-क्या चाहिए।
बनारसी टमाटर चाट कैसे बनाएं-Tamatar chaat recipe
सामग्री
-तेल
-5 से 8 टमाटर बारीक कटे हुए
-4 उबले हुए आलू को मैश करके रख लें
-जीरा
-बारीक कटी हरी मिर्च
-अदरक पीसी हुई
-नमक
-नींबू
-हल्दी
-लाल मिच पाउडर
-धनिया पाउडर
-गर्म मसाला
-अमचूर पाउडर
-हरा धनिया
-इमली की चटनी के लिए इमली
-हरी चटनी के लिए धनिया और पुदीना
-बेसन भुजिया
-बारीक कटे प्याज
टमाटर चाट बनाने का तरीका-How to make Tamatar chaat step by step
-सबसे पहले एक पैन को थोड़ा गर्म करें और इसमें जीरा डालें।
-इसमें पीसी हुई अदरक डालें।
-फिर बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
-हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालें।
-थोड़ा सा गर्म मसाला और अमचूर पाउडर डालें
-नमक डालें और अब इसमें बारीक कटे टमाटर डालकर पकाएं।
-अब इसमें आलू मैश करके रख लें।
-थोड़ा चॉप किया हरा धनिया डालें
-नींबू का रस डालें
-सबको मिला लें और थोड़ी देर पकाएं उसके बाद गैस ऑफ कर लें।
इमली की चटनी कैसे बनाएं
-इमली की चटनी बनाने के लिए आपको करना ये है कि गर्म पानी में इमली भिगोकर रख दें।
-इसके बाद इसका एक पेस्ट तैयार कर लें।
-अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें और जीरा, राई, सौंफ, अजवाइन और कलौंजी डाल लें।
-अब इसमें इमली का पानी छानकर डाल लें।
-थोड़ा सा चीनी डालें, नमक डालें और लाल मिर्च पाउडर डालें।
-सबको पकाकर गैस ऑफ कर लें।
हरी चटनी कैसे बनाएं
-पुदीना, हरा धनिया, अदरक, लहसुन की चार से पांच कली और हरी मिर्च, सबको मिलाकर मिक्सर में पीस लें।
-इसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं।
अब करें सर्व
इसे सर्व करने के लिए आपको करना ये है कि एक प्लेट में चाट निकालें। इस पर थोड़ी हरी धनिया और बारीक कटी प्याज डालें। इसके बाद ऊपर से इमली की चटनी और हरी चटनी डालें। बेसन भुजिया डालें और फिर इसे सर्व करें।