scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

इस Homemade Ice cream के सामने सबकुछ लगेगा फीका! आज ही घर में जमाकर रख लें और खाते रहें

अगर गर्मियों के मीठे में आप आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं तो इस फल से आइसक्रीम बनाकर रख लें। आप इसे लंबे समय तक के लिए खाते रहेंगे। तो, आइए जानते हैं इस होम मेड आइसक्रीम की रेसिपी।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 07, 2024 16:59 IST
इस homemade ice cream के सामने सबकुछ लगेगा फीका  आज ही घर में जमाकर रख लें और खाते रहें
Kharbuja Ice Cream recipe: क्या कभी आपने खरबूजे की आइसक्रीम खाई है। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी।
Advertisement

गर्मियों में अक्सर हम लोगों को आइसक्रीम खाने का मन करता है। लेकिन, बाहर से खरीदी हुई आइसक्रीम में मिलावट होती है जैसे कि पाम ऑयल, सोडियम, शुगर और तमाम प्रकार के कंपाउंड्स। ये सभी सेहत के लिए नुकसानदेह हैं और ये मोटापा व शुगर बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आप इस फल से आइसक्रीम बनाकर खा खकते हैं। गर्मियों का ये फल स्वाद में जहां बहुत मीठा होता है उतना ही सेहत के लिए हेल्दी भी है। इसके अलावा इस होममेड में आइसक्रीम (Muskmelon Ice Cream) में मिलावट भी नहीं होती है। तो, आइए जानते हैं कैसे बनाएं खरबूजा से आइसक्रीम।

खरबूजे से आइसक्रीम कैसे बनाएं-How to make Kharbuja ice cream

सामग्री
दूध
कस्टर्ड पाउडर
वनीला एसेंस
फ्रेश क्रीम
चीनी
खरबूजा

Advertisement

खरबूजे से आइसक्रीम बनाने का तरीका

-खरबूजा से आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कस्टर्ड पाउडर में दूध मिलाकर रख लें।
-फिर दूध उबलने को चढ़ा दें और इसमें चीनी मिला लें।
-इसके बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर मिला लें। लगातार इसे चलाते रहें और गाढ़ा होने दें।
-गैस ऑफ कर दें और इसे ठंडा होने दें।
-खरबूजे को छील लें और काटकर ब्लैंड कर लें। इसके बाद इसमें फ्रेश क्रीम मिला लें।
-अब इसमें कस्टर्ड पाउडर वाला दूध मिला लें।
-फिर से ब्लैंड करें और एक आइसक्रीम टब में डाल लें।
-ऊपर से फॉइल पेपर लगाएं और 3 घंटे के लिए फ्रिज में डाल लें।
-इसके बाद इसे फिर से निकालें और ब्लैंड करें। फिर उसी टब में इसे डालकर फ्रीजर में 4 से 5 घंटे के लिए डाल लें।
-इस तरह से तैयार है आपका आइसक्रीम, फ्रिज से निकालें और सर्व करें।

इसकी जगह आप आम और तरबूज से भी आइसक्रीम बनाकर खा सकते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाने बहुत आसान है और घर में बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं है। आप एक बार ये सब सामान खरीद लेंगे तो लंबे समय तक इसका इस्तेमाल करते रहेंगे। इनसे आप कई बार आइसक्रीम बना लेंगे। खास बात ये है कि अगर आपका मन नहीं है तो आप इसमें चीनी न डालें। आप इसे ड्राईफ्रूट्स की मिठास के साथ बना लें। मिठास के लिए आप खजूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, एक बार इस आइसक्रीम को बनाकर जरूर ट्राई करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो