scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Morning Mantra: सुबह खाली पेट पिएं Mint Water, शरीर होगा डिटॉक्स और चेहरे पर आएगी चमक

Morning Mantra: शरीर में जमा गंदगी न सिर्फ आपका वजन बढ़ा सकती है बल्कि आपकी त्वचा की भी रंगत बिगाड़ सकती है। ऐसे में इस पानी को पीना आपके लिए बेहद कारगर डिटॉक्सिफायर हो सकता है।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 10, 2024 07:28 IST
morning mantra  सुबह खाली पेट पिएं mint water  शरीर होगा डिटॉक्स और चेहरे पर आएगी चमक
Morning Mantra: पुदीना का पानी पीने के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Advertisement

Morning Mantra: अगर आपको हेल्दी रहना है तो समय-समय पर शरीर को डिटॉक्सीफाई करना होगा। क्योंकि आप जो भी खा पी रहे हैं अगर वो शरीर से साफ नहीं हो रहा है और गंदगी के रूप में जाम हो रहा है तो इससे आपका बढ़ सकता है, साथ ही आपको स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से स्किन पर दाने और खुजली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपकी स्किन डल और थकी हुई सी नजर आ सकती है। साथ ही कब्ज की समस्या बनी रह सकती है जिसका असर आपकी पूरी सेहत पर नजर आ सकता है। ऐसे में Mint Water इन तनाम समस्याओं से आपको बचा सकता है। कैसे, जानते हैं। पर उससे पहले जान लेते हैं कैसे बनाएं पुदीने का पानी (Mint Water recipe)

Advertisement

  • कैसे बनाएं Mint Water

सामग्री
पुदीने की पत्तियां
पानी
हींग
काला नमक
शहद
नींबू का रस

Advertisement

पुदीने का पानी बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो ब्लेंडर में कुछ पुदीने की पत्तियों को पानी के साथ ब्लेंड कर लें। या पुदीने की पत्तियों को पीस लें और इसे पानी में मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और काला नमक मिलाएं। थोड़ा सा हींग भून कर मिला लें और शहद मिला लें। इसके बाद इन सबको मिलाकर पी लें।

  • सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीने के फायदे

वेट लॉस में मददगार

वेट लॉस के लिए आप पुदीने के पानी का काफी कारगर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले तो ये शरीर में जमा फैट के कणों को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके अलावा ये आपकी आंतों की गति को तेज करता है जिससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये कब्ज की समस्या को भी दूर करता है जिससे पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है और शरीर रिफ्रेशिंग फील करती है।

Advertisement

ग्लोइंग स्किन में मददगार

पुदीने का पानी एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और स्किन में एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करता है। अगर आप एक ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो इस पानी को पिएं जो त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने के साथ अंदर से हाइड्रेट करती है और फिर त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करती है। इस प्रकार से पुदीने का पानी स्किन के लिए व्यापक तरीके से फायदेमंद है। तो, इन तमाम कारणों से स्किन के लिए पुदीने का पानी बनाएं और रोजाना सुबह खाली पेट पिएं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो