होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Morning Mantra: वेट लॉस के लिए सुबह खाली पेट पिएं इस मसाले का पानी, जानें तरीका और पाएं ये फायदे

Morning Mantra: सुबह खाली पेट हींग का पानी पीने के कई फायदे हैं। लेकिन ये वेट लॉस में कैसे कारगर है और इसे पीने का सही तरीका क्या है। आइए, जानते हैं इस बारे में।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 13, 2024 08:47 IST
Morning Mantra: वेट लॉस में हींग का पानी पीना कैसे फायदेमंद है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से। (P.C. Freepik)
Advertisement

Morning Mantra: वजन घटाना बहुत ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। बस आपको कुछ बातों का ख्याल रखना है और फिर आप इस काम को आराम से कर सकते हैं। जैसे कि सबसे पहले तो आपको अपने मेटाबोलिक रेट यानी कि अपने पाचन तंत्र को तेज करना होगा जिससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है। इसके अलावा आपको अपने शरीर से फैट को बाहर निकालना होगा और फिर पूरी तरह से खुद को डिटॉक्स करना होगा। इन तमाम कामों में आप हींग का पानी (Hing garam pani peene ke fayde) पी सकते हैं। तो, आइए सबसे पहले जानते हैं वेट लॉस के लिए हींग का पानी कैसे पिएं और फिर जानेंगे इस पानी को पीने के फायदे।

वेट लॉस के लिए कैसे पिएं हींग का पानी-How to have asafoetida water benefits for weight loss

वेट लॉस के लिए आप हींग का पानी कई प्रकार से पी सकते हैं। पर सबसे कारगर तरीका ये है कि हींग को गर्म पानी में उबाल लें और फिर इस पानी में काला नमक मिलाकर पिएं। दूसरा तरीका आप ये अपना सकते हैं हींग को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और फिर पुदीने की पत्तियों के साथ इसे मिलाकर पीस लें। इसके बाद इस पानी में थोड़ा सा नमक मिलाएं और फिर इसे पी जाएं।

Advertisement

वेट लॉस में हींग का पानी पीने के फायदे-Asafoetida water benefits for weight loss

हींग का पानी चयापचय और पाचन पर प्रभाव डालकर वजन घटाने में सहायता करता है। यह मसाला सूजन और वॉटर रिटेंशन को कम करने में मदद करता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये अपने पाचन गुणों के लिए प्रसिद्ध है और फैट मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है। जब आप इस पानी को पीते हैं तो ये आपके शरीर को स्क्रब करते हुए गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। इस प्रकार से ये वेट लॉस में तेजी से मददगार है।

Advertisement

इस तरह से आप लगातार 2 हफ्ते भी वेट लॉस के लिए इस पानी को पीते हैं तो ये आपके पूरे शरीर से टॉक्सिन्स को साफ करेगा और फिर व्यापक तरीके से फैट पचाने में मददगार होगा। तो इन तमाम फायदे के लिए घर पर ही हींग का पानी बनाएं और इस पानी को पिएं।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement