scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Morning Mantra: सुबह सबसे पहले खाएं 1 टुकड़ा गुड़ और पिएं एक गिलास पानी! बना लें आदत, मिलेंगे ये फायदे

Morning Mantra: सुबह की एक हेल्दी आदत आपके जीवन में बड़ा सुधार ला सकती है। जैसे कि खाली पेट 1 टुकड़ा गुड़ खाकर, एक गिलास पानी पीना। आइए, जानते हैं इन दोनों के सेवन के फायदे।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | July 04, 2024 07:10 IST
morning mantra  सुबह सबसे पहले खाएं 1 टुकड़ा गुड़ और पिएं एक गिलास पानी  बना लें आदत  मिलेंगे ये फायदे
Morning Mantra: सुबह 1 टुकड़ा गुड़ और एक गिलास पानी पीने के फायदे कई हैं।
Advertisement

Morning Mantra: सुबह खाली पेट किसी भी चीज का सेवन आपके शरीर पर व्यापक प्रभाव डाल सकता है। दरअसल, सुबह जो भी आप खाते हैं ये आपके डाइजेशन को प्रभावित करता है। इतना ही नहीं ये आपके पूरे शरीर के फंक्शन को धीमे-धीमे प्रभावित करने लगता है। तो ऐसे में आप जो भी खाएंगे या पिएंगे उसका असर पूरी सेहत पर नजर आता है। ऐसी ही एक चीज है सुबह 1 टुकड़ा गुड़ खाना और एक गिलास पानी पीना (gud with a glass of water benefits)। ये दोनों मिलकर पेट को डिटॉक्स करने के साथ आपकी स्किन पर भी असर डालते हैं। आइए, जानते हैं क्यों और कैसे करें इन दोनों का सेवन।

Advertisement

सुबह सबसे पहले खाएं 1 टुकड़ा गुड़ और पिएं एक गिलास पानी-Gud pani pine ke fayde

बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

सुबह सबसे पहले खाएं 1 टुकड़ा गुड़ खाना और फिर एक गिलास पानी पीना शरीर को एनर्जी देने में मददगार है। इसे खाने से बॉडी डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। दरअसल, गुड़ में जिंक होने के साथ कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार है। इसके अलावा पानी पीना शरीर को पूरी तरह फ्लश ऑउट करने में मददगार है जिससे बॉडी हेल्दी रहती है।

Advertisement

ग्लोइंग स्किन में मददगार

ग्लोइंग स्किन पाने में 1 टुकड़ा गुड़ खाना और एक गिलास पानी पीना स्किन को डिटॉक्स करता है और ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है। ये दोनों मिलकर स्किन पोर्स को साफ करने के साथ कोलेजन बूस्टर की तरह काम करते हैं जिससे ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है।

बालों के लिए फायदेमंद

1 टुकड़ा गुड़ और पानी पीना बालों को काला करने में मददगार है। ये गुड़, आयरन से भरपूर है जो कि बालों काला करने और स्वस्थ रखने में मदद करता है। गुड़ विटामिन सी और बी-कॉम्प्लेक्स से भी भरपूर होता है, जो कमजोर और भंगुर बालों का इलाज हो सकता है। इसके अलावा, बालों के लिए गुड़ के अन्य लाभों में मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक शामिल हैं। ये खनिज स्कैल्प के स्वास्थ्य में योगदान करते हैं और बालों के रोमों को पोषण देते हैं। इस प्रकार से सुबह सबसे पहले खाएं 1 टुकड़ा गुड़ और पिएं एक गिलास पानी पिएं और ये तमाम फायदे पाएं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो