होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Morning Mantra: सुबह खाली पेट पिएं गुलकंद का पानी, 10 दिन में नजर आने लगेंगे ये बदलाव!

Gulkand water for skin: गुलकंद का पानी स्किन की कई समस्या को कम करने में मददगार है। इसके अलावा भी ये कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं इसे बनाने का तरीका और फिर फायदे। (P.C. Freepik)
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | June 30, 2024 07:03 IST
Gulkand water for skin: स्किन के लिए खाली पेट गुलकंद का पानी पीना कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं कैसे।
Advertisement

Gulkand water for skin: सुबह खाली पेट जिस भी चीज का आप सेवन करते हैं उसका पूरे शरीर पर व्यापक तरीके से असर होता है। जैसे कि गुलकंद का पानी। गुलकंद, गुलाब की पंखड़ियों से बना एक हर्बल फूड है जो कि अक्सर पेट की गर्मी को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये पेट के अस्तर में एसिड के प्रोडक्शन को संतुलित रखने में मदद करता है, स्किन को डिटॉक्सीफाई करता है। इसके अलावा ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि खून साफ करना चाहते हैं और लगातार एक्ने और पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके अलावा भी स्किन के लिए गुलंकद के कई फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में।

सुबह खाली पेट गुलकंद का पानी पीन के फायदे-gulkand water benefits for skin

पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार

सुबह खाली पेट गुलकंद का पानी पीना पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद करता है। ये खून साफ करता है और त्वचा को अंदर से डिटॉक्सीफाई करता है। इसके अलावा ये स्किन के अंदर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये खून को साफ करता है और फिर चेहरे में चमक प्रदान करता है। इससे पिग्मेंटेशन में कमी आती है और आपकी स्किन ग्लो करती है।

Advertisement

एक्ने और दाने में कारगर

एक्ने और दाने को कम करने में गुलकंद का पानी पीना काफी फायदेमंद है। ये पानी एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि त्वचा में एक्ने के बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने, इन्हें साफ करने और फिर दाने कम करने में मददगार है। इसके अलावा इससे स्किन अंदर से ग्लो करती है और त्वचा की रंगत निखरकर आती है।

Advertisement

वेट लॉस में मददगार

अगर आपको वजन घटाना है तो आपको रेगुलर 10 दिनों तक सुबह खाली पेट इस पानी को पीना चाहिए। इससे पेट साफ होता है, शुगर कंट्रोल रहता है और कब्ज की समस्या नहीं होती। इसके अलावा ये आंतों की गति को तेज करता है और पूरी तरह से वेट लॉस में मददगार है।

कैसे बनाएं गुलकंद का पानी-How to make gulkand water

गुलकंद का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच गुलकंद लें और इसे 1 गिलास पानी में मिलाएं। इसमें थोड़ा सा काला नमक, नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाएं। सबको मिलाकर इस पिएं। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है और फिर स्किन से जुड़ी इन समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement