होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

आम रस में मिलाकर खाएं मखाना! वेट लॉस के लिए इससे हेल्दी और टेस्टी नाश्ता कुछ और नहीं

Makhana with aamras recipe: मखाना और आमरस, दोनों को मिलाकर खाने में आपको मुश्किल से 5 मिनट का समय लगेगा। पर ये दोनों का सेवन ही वेट लॉस में मददगार है। कैसे, जानते हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | July 01, 2024 14:29 IST
makhana with aamras recipe: वजन घटाने के लिए आप मखाना और आमरस खा सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे। (P.C. Freepik)
Advertisement

Makhana with aamras recipe: वेट लॉस के लिए सही समय पर नाश्ता करना बेहद जरूरी है। इससे सुबह से आपके पेट का काम काज सही रहता है, मेटाबोलिज्म सही रहता है और फिर बेकार की भूख नहीं लगती। ऐसे में अगर आपके पास नाश्ता बनाने का समय नहीं है तब भी आप इन दोनों का सेवन कर सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं है और न ही इसमें काटने और पकाने का कोई झंझट नहीं है। आपको बस आमरस में मखाना मिलाकर खाना है। पर इसे खाने का भी तरीका है। आइए जानते हैं क्या है ये तरीका।

नाश्ते में ऐसे खाएं मखाना और आमरस-Makhana with aamras recipe for breakfast

-आपको करना ये है कि आम रस निकालकर रख लें।
-अब आपको गैस पर एक कड़ाही या पैन रखना है।
-इसमें मखाना रखें और इसे भून लें।
-भूनने के बाद इसे आमरस में रखकर खा लें।

Advertisement

मखाना और आम रस को मिक्सर में चलाकर खा लें। इसके अलावा दूसरा काम आप ये कर सकते हैं कि दूध में मखाना पकाएं और फिर इसे ठंडा कर लें। इसके बाद इसमें आमरस मिलाएं और सबको मिलाकर खा लें। साथ ही आप ये कर सकते हैं कि पहले ही मखाना को भूनकर रख लें और इसे स्टोर कर लें। इसके बाद जब भी आपको खाना हो तब आमरस के साथ इसे मिलाकर खाएं।

Advertisement

वेट लॉस के लिए मखाना और आमरस खाने के फायदे

वेट लॉस के लिए मखाना और आमरस खाना पेट को भरने के साथ बेकार की भूख और क्रेविंग को कंट्रोल करने में मददगार है। ये दोनों ही फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है और वेट लॉस में मददगार हैं। पहले तो ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाते हैं और फिर खाना पचाने की गति को तेज कर देते हैं। इसके अलावा इस मौसम के लिए ये सबसे टेस्टी और हेल्दी नाश्ता है।

इसके अलावा आपके घर के बड़े और बच्चे भी इसे आराम से खा लेंगे। तो, आप इस रेसिपी को नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं। साथ ही आप शाम को भी इसे खा सकते हैं। इससे रात को भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement