scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

क्या कॉटन, क्या ऑर्गेंजा! इस साड़ी की सॉफ्टनेस के आगे सबकुछ फेल, खासियत ऐसी कि हर बेगम की थी पहली पसंद

Lucknowi chikan saree: इस साड़ी की खासियत ये है कि इसमें सॉफ्ट से सॉफ्ट कपड़े पर सुईं एवं विभिन्न प्रकार के धागों के इस्तेमाल से कढ़ाई की जाती है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य बातें।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | June 17, 2024 16:08 IST
क्या कॉटन  क्या ऑर्गेंजा  इस साड़ी की सॉफ्टनेस के आगे सबकुछ फेल  खासियत ऐसी कि हर बेगम की थी पहली पसंद
Lucknowi chikan saree: लखनऊ चिकन साड़ी की खासियत क्या है। जानते हैं इस बारे में। (P.C. Insta)
Advertisement

Lucknowi chikan saree: इस गर्मी के मौसम साड़ी पहनना कोई आसान बात नहीं है। हालांकि, अगर आप कुछ सॉफ्ट साड़ियों को चुन लें तो ये काम मुश्किल भी नहीं रहेगा। जैसे कि गर्मियों में आप कॉटन, सिल्क , शिफॉन और फिर ऑर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। लेकिन, आज हम आपको इनसे भी हल्की साड़ी के बारे में बताएंगे जिन्हें आप आराम से लंबे समय तक के लिए पहन सकती हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं लखनऊ की चिकन साड़ी की। ये इतनी खूबसूरत होती हैं कि इसे इन्हें पहनने के बाद आपको लगेगा कि आपने कोई आर्ट पीस पहन ली हैं।

Advertisement

लखनऊ चिकन साड़ी की खासियत

चिकनकारी में पारंपरिक कढ़ाई को सुईं एवं विभिन्न प्रकार के धागों का इस्तेमाल करके किया जाता है। ये कई प्रकार के कपड़ो पर की जाती है लेकिन शिफॉन पर चिकन की कढ़ाई वाली साड़ी सबसे सॉफ्ट होती है। इसे छूकर आपको महसूस होगा कि ये कितना मखमली है और सॉफ्ट है। इसके अलावा इन कपड़ों की खास बात ये है कि पहनने में ये जितना आसान होता है देखने में इसकी कढ़ाई उतनी ही रॉयल नजर आती है।

Advertisement

खास होती है चिकन की साड़ी की रंगत

चिकन की साड़ियां अक्सर हल्के रंगों में आती हैं। जैसे कि पिंक, हरा, नीला, ग्लास कलर्स, क्रीम कलर, गोल्डन और फिर पीच कलर। इन रंगों को पहनने के बाद आपको बहुत रॉयल महसूस होगा। इसके अलावा आप इनके साथ कॉलर वाले या फिर हॉल्टर नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं। इतना ही नहीं आप हाफ स्लीव्स वाले ब्लॉउज भी पहन सकती हैं। इसके अलावा आप इन्हें मोतियों के हार और इयररिंग्स के साथ पहन सकती हैं।

इसके अलावा आप चिकन साड़ी कॉटन के कपड़े में भी खरीद सकती हैं। साथ ही आप इनके साथ कुछ कंट्रास्ट कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो अगर कभी आपने इस साड़ी को ट्राई नहीं किया है तो एक बार जरूर ट्राई कर लें। गर्मियों के लिए तो ये परफेक्ट है। साथ ही इन साड़ियों को पहनने के बाद आप सबसे अलग नजर आएंगी। यहां तक कि इसमें व्हाइट कलर भी देखने में काफी अलग लगता है। तो, खरीदें एक लखनवी चिकन साड़ी और इन्हें आराम से पहनें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो