scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

आखिर किस चीज से बना है Kumar Vishwas का घर? भीषण गर्मी में भी रहता है चिल्ड, आप भी अपना सकते हैं ये कमाल का आइडिया

कवि ने अपने घर के निर्माण में सीमेंट, रोड़ी, बजरी जैसी चीजों का रत्ती भर भी इस्तेमाल नहीं किया है। इससे अलग केवी कुटीर को बनाने के लिए उन्होंने 'वैदिक प्लास्टर' का अनोखा तरीका अपनाया है।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | Updated: May 18, 2024 08:16 IST
आखिर किस चीज से बना है kumar vishwas का घर  भीषण गर्मी में भी रहता है चिल्ड  आप भी अपना सकते हैं ये कमाल का आइडिया
कवि का ये घर राजधानी दिल्ली के करीब पिलखुवा में स्थिति है, जिसे उन्होने 'केवी कुटीर' (KV Kutir) नाम दिया है। (p.c- @kumarvishwas/Instagram)
Advertisement

चर्चित कवि कुमार विश्वास अक्सर अपनी कविताओं से लोगों का दिल जीतते नजर आ जाते हैं। उनके बोल लोगों को खूब भाते हैं। इन दिनों वे राम कथा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिससे जुड़े वीडियोज और फोटोज कवि अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर करते रहते हैं। दरअसल, कुमार विश्वास सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। खासकर इंस्टाग्राम पर वे अपने कार्यक्रमों की फोटो-वीडियो तो शेयर करते ही रहते हैं, साथ ही घर परिवार की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। बीते कुछ समय पहले कवि ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेहद खूबसूरत घर का भी एक वीडियो शेयर किया था। यहां हम आपको कुमार विश्वास के इसी खूबसूरत घर की खासियत बता रहे हैं।

Advertisement

कैसे खास है कुमार विश्वास का घर?

इससे पहले बता दें कि कुमार विश्वास शहर के शोर-शराबे से दूर रहना पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि कार्यक्रम के बाद वे प्रकृति की गोद में बने अपने घर में अपना समय बिताना पसंद करते हैं। कवि का ये घर राजधानी दिल्ली के करीब पिलखुवा में स्थिति है, जिसे उन्होने 'केवी कुटीर' (KV Kutir) नाम दिया है। खास बात यह है कि कुमार विश्वास का घर एंटी-बैक्टीरियल है, टेंपरेचर को कंट्रोल करता है और भीषण गर्मी के समय भी कूल-कूल रहता है।

Advertisement

दरअसल, कवि ने अपने घर के निर्माण में सीमेंट, रोड़ी, बजरी जैसी चीजों का रत्ती भर भी इस्तेमाल नहीं किया है। इससे अलग केवी कुटीर को बनाने के लिए उन्होंने 'वैदिक प्लास्टर' का अनोखा तरीका अपनाया है। एक इंटरव्यू के दौरान कुमार विश्वास ने बताया था कि एक दिन वे ई.बी. हॉवेल की एक किताब पढ़ रहे थे, जिसमें खास तरीके के घर का जिक्र किया गया था। उन्हे उस घर का आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने उसी समय सोच लिया था कि एक दिन वे भी अपना ऐसा ही घर बनवाएंगे।

किन चीजों का किया है इस्तेमाल?

कुमार विश्वास बताते हैं कि उनका घर पीली मिट्टी, बालू, गोबर, अनुपयुक्त दालों की चूरी, चूना और लसलसे पेड़ों जैसे आंवला, लिसोढ़ा, गूलर, शीशम आदि के अवशेष मिलकर बनाया गया है। इन सब चीजों के इस्तेमाल से उनका घर पूर्णतः एंटीबैक्टिरियल और तापमान नियंत्रक भी है। साथ ही ये घर दिखने में भी बेहद खूबसूरत है।

Advertisement

हर सुविधा से है लेस

बात घर के अंदर की करें, तो केवी कुटीर में एक बड़ी लाइब्रेरी और रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है। इसी स्टूडियो में कवि अपने वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और मेहमानों से भी यहीं मिलते हैं। इसके अलावा केवी कुटीर में वे पशु पालन और खेती भी करते हैं। यहां वे तमाम तरह के ऑर्गेनिक फल और सब्जियां और औषधीय पेड़-पौधे उगाते हैं। इसके अलावा घर के सामने तालाब भी है, जो इसे बेहद खूबसूरत लुक देता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो