scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

खरबूजा काटते समय ही सफाई से निकाल लें इसके बीज, फिर बनाएं ये Homemade face scrub

Musk melon for skin care: खरबूजा काटते समय इनके बीजों को निकालकर हम फेंक देते हैं। जबकि ये रफेज से भरपूर बीज स्किन के लिए व्यापक तरीके से काम कर सकते हैं। आइए जानते हैं खरबूजे का फेस स्क्रब कैसे बनाएं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: May 29, 2024 17:23 IST
खरबूजा काटते समय ही सफाई से निकाल लें इसके बीज  फिर बनाएं ये homemade face scrub
खरबूजे के बीज के फायदे स्किन के लिए कई हैं। सबसे पहले जानते हैं इस्तेमाल का तरीका। (P.C. Freepik)
Advertisement

Musk melon for skin care: खरबूजा इस मौसम में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। लेकिन, इस फल को सिर्फ खाने के ही फायदे नहीं हैं बल्कि लगाने के भी कई फायदे हैं। दरअसल, जब आप खरबूजे को काट रहे होते हैं तो उसके बीच से जो बीज बाहर निकलते हैं वो स्किन के लिए फेस मास्क और स्क्रब बनाने में इस्तेमाल हो सकते हैं। ये असल में रफेज की तरह काम करने वाले बीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और स्किन के लिए व्यापक तरीके से काम करते हैं। इसके अलावा भी स्किन के लिए ये कई प्रकार से फायदेमंद हैं। पर पहले जान लेते हैं खरबूजे के बीज से कैसे बनाएं फेस स्क्रब (musk melon face scrub)

Advertisement

खरबूजे के बीज से कैसे बनाएं फेस स्क्रब-How to make musk melon face scrub

-खरबूजे से फेस स्क्रब बनाने के लिए खरबूजे के बीजों को फूड प्रोसेसर में डालकर पीस लें।
-फिर इसमें आधा चम्मच ओट्स मिलाएं और थोड़ा सा शहद मिलाएं।
-सभी को मिला लें और चेहरे पर लगा लें।
-इसे लगभग 10 मिनट तक रहने दें और फिर गर्म पानी से मसाज करते हुए साफ कर लें।

Advertisement

स्किन के लिए खरबूजा के फायदे-Muskmelon seeds for skin benefits in hindi

स्किन के लिए खरबूजे का बीज कई प्रकार से फायदेमंद है। ये सबसे पहले तो विटामिन ई, सी और ए जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि स्किन को अंदर से हेल्दी रखने में मददगार है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं और त्वचा की कोशिकाओं को अंदर से फिर से जीवंत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यह कोलेजन प्रोडक्शन को भी बढ़ावा देता है और झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं। इन सबके अलावा ये एजिंग के प्रोसेस को भी धीमा करते हैं जिससे लंबे समय तक हमारी स्किन जवां और हेल्दी रहती है।

इन सबके अलावा खरबूजा स्किन को हाइड्रेट करने में भी मददगार है। साथ ही ये स्किन में पिग्मेंटेशन को कम करता है और स्किन पोर्स को भी साफ करने में मदद करता है। तो, इन तमाम फायदे के लिए अबसे खरबूजे के बीजों को फेकें नहीं बल्कि स्किन के लिए इस्तेमाल करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो