scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

क्या वर्कआउट के तुरंत बाद केला खा सकते हैं? जानते हैं कब और कैसे करें इसका सेवन

Banana after workout: एक्सरसाइज के बाद मसल्स की रिपेयरिंग के लिए तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है। इसके अलावा दूसरे दिन फिर से वर्कआउट करने के लिए भी स्टैमिना की जरूरत होती है। ऐसे में केला खाना कैसे काम कर सकता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: May 28, 2024 17:41 IST
क्या वर्कआउट के तुरंत बाद केला खा सकते हैं  जानते हैं कब और कैसे करें इसका सेवन
एक्सरसाइज के बाद केला खाना कैसे मददगार हो सकता है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
Advertisement

Banana after workout: क्या वर्कआउट के तुरंत बाद केला खा सकते हैं। ये सवाल हमेशा से लोगों के दिमाग में रहा है। दरअसल, आज से नहीं बल्कि सालों पहले से लोग एक्सरसाइज के बाद केला खाते रहे हैं। लेकिन, समझने वाली बात ये है कि क्या ये तरीका सही है। अगर हां तो, इससे शरीर को कौन से फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं मसल्स बिल्डिंग में ये तरीका कैसे कारगर है। साथ ही इस तरह केला खाने के क्या फायदे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Advertisement

क्या वर्कआउट के तुरंत बाद केला खा सकते हैं-Is eating bananas after a workout good

वर्कआउट के तुरंत बाद केला खाना आसानी से मसल्स बिल्डिंग में मददगार है। दरअसल, केला ग्लाइकोजन प्रोडक्शन (glycogen production) में मददगार है। इससे शरीर को तुरंत मसल बिल्डिंग में मदद मिलती है। इतना ही नहीं ये शरीर में सूजन को कम करने में मददगार है और स्टैमिना बूस्टर की तरह भी काम करता है। इसके अलावा एक्सरसाइज के बाद केला खाना शरीर में प्रोटीन को प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है। साथ ही केला खाना एक्सरसाइज के बाद मसल्स की रिकवरी में भी तेजी लाता है और इन्हें बनाने में मदद करता है।

Advertisement

वर्कआउट के बाद कब और कितने केले खाएं-How many bananas after workout

आप वर्कआउट से 30 या 60 मिनट पहले भी केला खा सकते हैं या फिर आप वर्कआउट के 20 मिनट बाद भी केला खा सकते हैं। आपको एक्सरसाइज के बाद लगभग 1-2 केला खाना चाहिए जिससे शरीर में कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा में बढ़ोतरी हो।

वर्कआउट के बाद कैसे करें केले का सेवन?

वर्कआउट के बाद आप केले को 3 तरीके से खा सकते हैं। सबसे पहले तो आप साबुत केला खा सकते हैं। दूसरा आप दूध और केला एक साथ मिलाकर खा सकते हैं या फिर इसका मिल्कशेक बनाकर पी सकते हैं। इस मिल्कशेक में आप शहद भी मिला लें। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी। इसके अलावा आप पहले केला खा लें और इसके बाद 1 गिलास दूध पी लें। इससे भी आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी।

Advertisement

बता दें कि केला शरीर के लिए ऊर्जा का अच्छा स्रोत है, इसमें कार्बोहाइड्रेट, जैसे चीनी और स्टार्च प्रचुर मात्रा में होता है, इसमें पोटेशियम और फाइबर भी होता है। तो, ज्यादा से ज्यादा आप अपने वर्कआउट शेड्यूल से दो घंटे पहले और वर्कआउट के दो घंटे बाद तक केला खा सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो