होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

दही में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए? खूब वायरल हो रहा है Curd Facial, जानें गर्मियों में कैसे पाएं इससे ग्लोइंग स्किन

दही में अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) होता है, जिसे लैक्टिक एसिड के रूप में जाना जाता है। ये डेड स्किन सेल्स को साफ कर स्किन की डीप क्लीनजिंग में मदद करता है।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | April 30, 2024 15:42 IST
दही स्किन पर नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करती है। इससे त्वचा हेल्दी बनी रहती है। (P.C- Freepik)
Advertisement

अच्छी, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए लोग तमाम तरह के जतन करते हैं। इसके लिए कुछ लोग हर महीने पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं, तो कुछ घर पर ही कई तरह के घरेलू उपचार का सहारा लेते हैं। इनमें भी घरेलू उपचार वाले लोग अधिक रहते हैं। दरअसल, पार्लर के प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल कई बार फायदा पहुंचाने की बजाय उल्टा स्किन को ड्राई और डल बनाने का कारण बन जाते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर लोग घर पर ही नेचुरल चीजों की मदद से स्किन का ख्याल रखना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर दही फेशियल से जुड़े कई वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, हालांकि कम लोग जानते हैं कि स्किन पर भी इसका इस्तेमाल कमाल के फायदे पहुंचा सकता है। इसी कड़ी में यहां हम आपको 3 तरह से दही फेस पैक बनाने के कुछ बेहद आसान तरीके बता रहे हैं, साथ ही जानेंगे किस तरह इनका इस्तेमाल आपकी त्वचा के लिए अच्छा हो सकता है।

Advertisement

इससे पहले जान लेते हैं कि आखिर दही स्किन को कैसे फायदा पहुंचाती है?

इस तरह करें इस्तेमाल

दही और शहद

आधा कटोरी फ्रैश दही में 2 से 3 चम्मच शदह मिलाकर अच्छी तरह चला लें। इसके बाद इसे हाथों या ब्रश की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। तय समय बाद हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें और फिर ठंडे पानी से मुंह धो लें। दही से अलग शहद भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। शहद में कुछ ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करने और डेड स्किन सेल्स को हटाकर खुरदुरी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करते हैं।

Advertisement

दही और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी को कुछ देर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसमें दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को भी साफ चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। आप चाहें तो शुरुआत में कुछ देर इससे चेहरे की मसाज भी सकते हैं। इसके बाद साफ पानी से मुंह धो लें। स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। ये गर्मी के मौसम में चेहरे को ठंडक देने, टैंनिग को दूर करने और निखार को बढ़ावा देने में मददगार हो सकती है।

दही और टमाटर

इसके लिए टमाटर को आधा काट लें। अब, इसे फ्रैश दही में डुबाएं और चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए मसाज करें। करीब 10 मिनट ऐसा करने के बाद पानी से मुंह धो लें। इसके बाद आधा कटोरी दही में एक टमाटर का प्लप मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाएं। तय समय बाद एक बार फिर मुंह धो लें। हफ्ते में 2 बार ये तरीका अपनाने से भी आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं। टमाटर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। ये गुण स्किन की डीप क्लींजिंग कर रंगत में सुधार करने में मदद करते हैं। इसके अलावा टमाटर स्किन एक्सफोलिएशन में भी मदद करता है।

Advertisement
Tags :
BeautyBeauty SecretsBeauty Tipsskin care tips
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement