scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Yoga Day 2024: पहले या बाद में, ध्यान कब करें? जानें योगाभ्यास का सही क्रम

Yoga Day 2024: हम में से ज्यादातर लोगों को ध्यान और प्राणायाम के बीच का अंतर (dhyan aur pranayam me antar) तक पता नहीं होता है। तो आइए समझते हैं इन दोनों को और फिर जानेंगे योग अभ्यास का सही क्रम क्या है।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 05:45 IST
yoga day 2024  पहले या बाद में  ध्यान कब करें  जानें योगाभ्यास का सही क्रम
Yoga Day 2024: योग में प्राणायाम का क्रम क्या होना चाहिए और कब हमें ध्यान करना चाहिए। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। (P.C. Insta)
Advertisement

हम में से ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिन्हें योग के बारे में पूरी जानकारी तक नहीं है। हम में से ज्यादातर लोग ये तक नहीं जानते हैं कि योग करने का सही क्रम क्या है। आपको योग कब करना चाहिए और इसकी शुरुआत कहां से करें। क्योंकि जैसे ही आप लोगों से पूछेंगे कि पहले ध्यान करना चाहिए कि प्राणायाम, लोग तुरंत कंफ्यूज हो जाएंगे। क्योंकि हम में से ज्यादातर लोगों को इन दोनों का फर्क ही पता नहीं होता है। इसके अलावा अधिकतर लोग योग अभ्यास का सही क्रम नहीं जानते हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। पर सबसे पहले जानते हैं ध्यान और प्राणायाम के बीच का अंतर

Advertisement

ध्यान और प्राणायाम के बीच का अंतर-Dhyan aur Pranayam me antar

ध्यान एक मानसिक क्रिया है जिसमें आपको किसी एक बिंदू को मध्य में लाकर कंसंट्रेट करना है। दूसरा, प्राणायाम में आपको अपनी सांसों पर कंसंट्रेट करना है। ध्यान हमारे आदतन विचार पैटर्न के बारे में जागरूक होने और उन्हें संतुलिक करने के बारे में है तो प्राणायाम, श्वास लेने की क्षमता से जुड़ा हुआ है। जब हम योग करते हैं तो हमें दोनों की जरूरत पड़ती है इसलिए योग में इन दोनों का संतुलन सही होना जरूरी है।

Advertisement

पहले या बाद में ध्यान कब करें?

ध्यान आपको योग के अंत में करना है। पर हम में से ज्यादातर लोग योग की शुरुआत ध्यान से करते हैं जो कि इस क्रम में सबसे आखिरी में आना चाहिए। तो योगाभ्यास का सही क्रम ये है
-सबसे पहले 30 मिनट आसन करें और सूर्य नमस्कार से इसकी शुरुआत करें।
-इसके बाद 15 मिनट प्राणायाम करें।
-फिर आपको 10 मिनट ध्यान करना।

इस दौरान भी आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि पहले आप खड़े होने वाले सारे योगासन करें। इसके बाद बैठने वाले और फिर कमर के बल लेटकर करने वाले आसान करें। अंत में छाती के बल लेटकर करने वाले आसान करें और इसके बाद 5 मिनट का गैप लें। फिर 15 मिनट प्राणायाम करें। इससे आप रिलैक्स होंगे और फिर 5 मिनट का गैप लेकर ध्यान करें। ये आपके मन को पूरी तरह से शांत कर देगा। तो इस तरह से आप योग कर सकते हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो