scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

International Yoga Day 2024 Date: आज है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? यहां जान लें इस बार की थीम

International Yoga Day 2024 Date History Theme in Hindi: इस खास दिन को मनाने की शुरुआत हमारे देश भारत से ही हुई थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की पहल की थी।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | Updated: June 21, 2024 06:10 IST
international yoga day 2024 date  आज है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  यहां जान लें इस बार की थीम
International Yoga Day 2024 Date: यहां जानें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम (P.C- freepik)
Advertisement

Yoga Day 2024 Date, Theme (योग दिवस कब है, योग दिवस कब मनाया जाता है): कहते हैं कि 'जो करते हैं योग, उन्हें नहीं छूता कोई भी रोग।' भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान तरीका है। यही वजह है कि आज भारतीय संस्कृति से जुड़ी ये क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है। योग केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में भी काफी प्रचलित हो चुका है। इसी कड़ी में हर साल 21 जून यानी आज के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2024) मनाया जाता है।

Advertisement

कब हुई थी शुरुआत? (International Yoga Day History)

बता दें कि इस खास दिन को मनाने की शुरुआत हमारे देश भारत से ही हुई थी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने की पहल की थी। साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे यूनाइटेड नेशन ने स्वीकार किया और दुनिया भर में पहला योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। तभी से लेकर आज तक विश्वभर में हर साल 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement

क्या है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम (International Yoga Day 2024 Theme)

हर साल योग दिवस के लिए एक खास थीम तय की जाती है। वहीं, इस साल यानी 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम महिलाओं पर आधारित है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' (Yoga for Women Empowerment) है। ये खास थीम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में मदद करने के लिए योग की शक्ति पर प्रकाश डालती है।

योगा दिवस के मौके पर हर साल भारत समेत 190 से अधिक देशों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस साल विश्व भर में ये कार्यक्रम 'महिला सशक्तिकरण के लिए योग' के तहत आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो