scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

International Tea Day: चाय में दूध कब डालना है? जानें बनाते समय किन गलतियों से बचें

International Tea Day:चाय में दूध सबसे पहले डालना चाहिए या इसे चाय के अंत में डालना चाहिए? क्या है चाय बनाने का सही तरीका और इस दौरान किन चीजों को करने से बचना चाहिए। क्योंकि यही गलतियां गैस और बदहजमी की वजह बन सकती हैं। आइए, जानते हैं स्टेप बाय स्टेप चाय बनाने का तरीका।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: May 21, 2024 16:15 IST
international tea day  चाय में दूध कब डालना है  जानें बनाते समय किन गलतियों से बचें
International Tea Day: चाय बनाने का सही तरीका क्या है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। (P.C. Pexels)
Advertisement

International Tea Day: चाय पीना किसे नहीं पसंद। कुछ लोगों की तो सुबह भी बिना चाय के नहीं होती। पर चाय पीने के कुछ नुकसान भी हैं। जैसे गलत तरीके से बनी चाय को पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि इसमें एक भी फैक्टर अगर कम या ज्यादा हुआ तो ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। जिससे आपको गैस, बदहजमी और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि सही चाय कैसे बनाई जाती है, इसकी सीक्वेंसिंग क्या है और चाय बनाते समय किन गलतियों को करने से बचें। आइए, जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।

Advertisement

चाय में दूध सबसे पहले डालना चाहिए-When should you add milk to tea?

तो नहीं, चाय में दूध सबसे पहले नहीं डालना चाहिए। दरअसल British Royal Family के साथ किए गए एक रिसर्च की मानें तो चाय बनाने के दौरान भी सबसे पहले मसाला पकाना जरूरी है यानी कि पानी, अदरक और चायपत्ती। ये तीनों जब पक जाए तो इसमें दूध और चीनी मिलाएं। फिर इसे बहुत देर तक पकने न दें और इसे उतारकर छान लें और सर्व करें। दरअसल, जब आप दूध डालकर चाय पकाते हैं तो इसमें चायपत्ती का कंसंट्रेशन बढ़ता जाता है और शुगर भी पकता जाता है। इससे इस तरह से पका हुआ शुगर खून में मिल जाता है और चाय गैस की समस्या का कारण बनने लगती है।

Advertisement

चाय बनाने का सही तरीका क्या है?

-सबसे पहले तो चाय बनाने के लिए पानी में चायपत्ती और अदरक डालकर पकाएं।
-आप इसमें लौंग और इलायची मिला लें।
-फिर जब ये पकने लगे तो चीनी मिलाएं।
-गैस कम करें और दूध मिलाएं।
-मुश्किल से 4 मिनट पकाएं और फिर इसे पिएं।

बनाते समय किन गलतियों से बचें

चाय बनाते समय सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि बहुत देर कभी भी चायपत्ती और चीनी न पकाएं। जितनी देर तक ये पकेंगी उतना इनका कंसंट्रेशन बढ़ेगा और ये खून में मिलकर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा ये ब्लोटिंग और गैस की समस्या का कारण भी बन सकती है। साथ ही टी बैग का इस्‍तेमाल कम से कम करें। चाय में बहुत ज्‍यादा दूध और चीनी मिलाने से बचें और दिनभर में 2 कप से ज्यादा चाय न लें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो