scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

International Picnic Day: नदी के किनारे नाव पर बैठकर मनाएं पिकनिक, कहीं और नहीं यहीं दिल्ली में!

International Picnic Day: दिल्ली और नोएडा में आप पिकनिक के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं। ये बेहद ही खूबसूरत हैं और इस मौसम में आप यहां पर खूबसूरत फोटोज भी ले सकते हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | June 18, 2024 13:00 IST
international picnic day  नदी के किनारे नाव पर बैठकर मनाएं पिकनिक  कहीं और नहीं यहीं दिल्ली में
International Picnic Day: दिल्ली और नोएडा की इन जगहों पर आप पिकनिक के लिए कभी भी जा सकते हैं। (P.C. Insta)
Advertisement

International Picnic Day: दिल्ली और नोएडा में कुछ ऐसे स्पॉट भी हैं जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। पर ये खूबसूरत इतने हैं कि लोगों को इन्हें जरूर देखने जाना चाहिए। पर आज पिकनिक डे है तो हम आपको कुछ ऐसे ही पिकनिक स्पॉट के बारे में बताएंगे जो कि दिल्ली और नोएडा में ही हैं और जहां जाना आपके लिए काफी मजेदार हो सकता है। साथ ही खास बात ये है कि इन जगहों पर आप खेल सकते हैं, वॉक कर सकते हैं और फिर तरह-तरह की एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं बच्चे यहां पेड़ों पर भी चढ़ सकते हैं और गर्मियों के मौसम का आनंद ले सकते हैं। तो जानते हैं कौन से हैं ये पिकनिक स्पॉट।

Advertisement

दिल्ली और नोएडा में पिकनिक स्पॉट

ओखला बर्ड सेंचुरी-Okhla bird sanctuary

नदी के किनारे नाव पर बैठकर आप यहां पिकनिक मना सकते हैं। जी हां, ओखला बर्ड सेंचुरी हिंडन नदी के किनारे बनी है और यहां हरियाली ही हरियाली है। साथ ही यहां तरह-तरह के पक्षी देखने को मिल जाते हैं। यहां हर मौसम में आपको अलग-अलग तरीके के पक्षी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा यहां नदी के किनारे लकड़ी के नाव बने हुए हैं जहां आप पिकनिक मना सकते हैं। इसके अलावा आप यहां फोटोज भी ले सकते हैं।

Advertisement

यमुना घाट-Yamuna ghat

यमुना घाट पिकनिक के लिए परफेक्ट प्लेस है। यहां यमुना घाट पर पेड़-पौधे के बीच पिकनिक मना सकते हैं। यहां बच्चों के साथ आप कई प्रकार के एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां कि खास बात ये है कि यहां नदी के साथ ढलते हुए और उगते हुए सूरज को देखना बहुत प्यारा होता है। तो अपने घर से यहां खाना बनाकर लें जाएं या फिर कुछ ऑर्डर कर लें और पिकनिक मनाएं।

सुंदर नर्सरी-Sunder Nursery, Near Humayun's Tomb

हुमायूं के मकबरे के पास सुंदर नर्सरी में आप पिकनिक मना सकते हैं। ये जगह बहुत सुंदर है और गर्मियों के इस मौसम में भी आप यहां जाकर पिकनिक मना सकते हैं। ये बेहद खूबसूरत है और यहां जाने के बाद आपको लगेगा ही नहीं कि आप दिल्ली में हैं। तो आप पिकनिक के लिए इन जगहों का चुनाव कर सकते हैं जो कि देखने में बेहद ही खूबसूरत हैं और आपके फैमिली व फ्रेंड्स को भी काफी पसंद आएंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो