scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

नहीं बंद हो रही है चिटकिनी और दरवाजों से आती है आवाज? आज ही अपनाएं ये कारगर टिप्स

समय के साथ जंग लगने की वजह से या कहें कि दरवाजों में घर्षण की वजह से चर्र-चर्र की आवाज आने लगती है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से इन आवाजों को बंद कर सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 30, 2024 08:26 IST
नहीं बंद हो रही है चिटकिनी और दरवाजों से आती है आवाज  आज ही अपनाएं ये कारगर टिप्स
अगर खिड़कियों और दरवाजों से आवाज आ रही है तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement

अक्सर घरों की खिड़कियों और दरवाजों से आवाज आने लगती है। खासकर कि खोलने और बंद करके के दौरान आती चर्र-चर्र की आवाज परेशान लगती है और इसे चिढ़न होती है। ये दिक्कत असल में नमी की कमी की वजह से होती है जिससे घर्षण के कारण दरवाजों से आवाज आने लगती है। इसके अलावा चिटकिनी सही से बंद न होने की वजह भी नमी की कमी होती है समय के साथ इसमें जंग लगा जाना जिससे इसका फंक्शन प्रभावित हो जाता है। ऐसी स्थिति में आप इन टिप्स (how to stop door chitkani rafting sound) को अपना सकते हैं।

Advertisement

दरवाजों के बीच डालें तेल

अगर आपकी दरवाजों के बीच से आवाज आती है तो आपको इनकी ऑयलिंग करनी चाहिए। आपको करना ये है कि तेल लें और इसे दरवाजों के बीच लगाएं। इससे दरवाजों का खुलना और बंद होना आसान हो जाता है। नट और बोल्ट्स खुल जाते हैं। दरवाजे आराम से खुलने और बंद होने लगते हैं और इस प्रकार से ये समस्या लंबे समय परेशान नहीं करती है।

Advertisement

चिटकिनी में लगाएं साबुन

आपको करना ये है कि साबुन लें और इसे चिटकिनों पर रगड़ दें। खासकर कि नट और बोल्ट के आस-पास इन्हें रगड़ें। इससे ये आसानी से बंद होने लगते हैं या फिर खुलने लगते हैं। इसके अलावा लंबे समय तक इनके फंक्शन सही रहते हैं। साथ ही आप आसानी से चिटकिनी को बंद कर सकते हैं या फिर खोल सकते हैं। आप ये काम हर 20 से 25 दिन पर करें तो इससे चिटकिनी सही रहेगी।

खिड़कियों के बीच लगाएं पेट्रोलियम जेली

खिड़कियों के बीच आप पेट्रोलियम जेली लगा सकते हैं। इससे होता ये है कि खिड़कियां आसानी खुलती और बंद हो जाती हैं। इतना ही नहीं इनका फंक्शन भी बेहतर रहता है। तो आपको करना ये है कि एक कटोरी में 1 चम्मच पेट्रोलियम जेली निका लें और फिर ब्रश की मदद से इसे खिड़कियों के बीच और इसके आस-पास लगाएं।

Advertisement

वैक्स अप्लाई करें

वैक्स अप्लाई करना चिटकिनी, दरवाजे और खिड़कियों सब पर काम कर सकते हैं। आपको करना ये है कि कैंडल वैक्स को नट और बोल्ट के आस-पास लगाएं और फिर दरवाजों व खिड़कियों पर भी लगाएं। इससे इनके फंक्शन बेहतर हो जाते हैं और दरवाजों और खिड़कियों से आवाज नहीं आती है। तो इन बातों का रखें ख्याल और चिटकिनी और दरवाजों की आवाज को नजरअंदाज करने की जगह इन उपायों को आजमाएं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो