होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

हर बार खट्टी हो जाती है दही? यहां जान लें गर्मी में दही जमाने का सही तरीका

दही को जल्दी खट्टी होने से बचाने के लिए दही जमाते समय दूध में कम बेहद कम मात्रा में दही (जामन) मिलाएं।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | Updated: May 08, 2024 09:37 IST
गर्मी के मौसम में दिन की बजाय रात के समय दही जमाना अधिक फायदेमंद होता है। (P.C- Freepik)
Advertisement

चुभती-जलती गर्मी के मौसम में खुद को ठंडा रखने और सेहत का ख्याल रखने के लिए लोग समय-समय पर ठंडी, पानी से भरपूर और पोष्टिक चीजों को खाना पसंद करते हैं। दही इन्हीं तमाम चीजों में से एक है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी खासकर इस मौसम में दही को डाइट का हिस्सा बनाने कि सलाह देते हैं। दरअसल, गर्मी के मौसम में दही का सेवन खाने का स्वाद बढ़ाने से अलग सेहत को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। हालांकि, अक्सर कई लोगों की शिकायत होती है कि गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान की वजह से दही जल्दी खट्टी हो जाती है और ऐसे में फिर वे उसे फैंकने को मजबूर हो जाते हैं। वहीं, अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपको दही का खट्टापन दूर करने के कुछ आसान हैक्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

तापमान और मात्रा का रखें ध्यान

दही को जल्दी खट्टी होने से बचाने के लिए दही जमाते समय दूध में कम बेहद कम मात्रा में दही (जामन) मिलाएं। इसके बाद दूध के तापमान का भी ख्याल रखें। अगर दही जमाते समय दूध बहुत अधिक गर्म होगा तो भी दही खट्टी हो जाएगी। ऐसे में दूध को केवल उतना गर्म रखें जिसे आप उसे आराम से छू सकें। इसके बाद उसमें बेहद कम दही मिलाएं और अच्छी तरह चला लें।

Advertisement

मिट्टी का बर्तन चुनें

खासकर गर्मी के मौसम में दही जमाने के लिए आप मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, दही गर्म तापमान की वजह से पानी छोड़ देती है और खट्टी हो जाती है। वहीं, मिट्टी का बर्तन दही के पानी को सोख लेता है, जिससे खट्टापन नहीं होता है, साथ ही मिट्टी के बर्तन में जमाने पर दही ठंडी भी रहती है और इसका स्वाद भी दोगुना अधिक बढ़ जाता है।

Advertisement

रात में जमाएं

गर्मी के मौसम में दिन की बजाय रात के समय दही जमाना अधिक फायदेमंद होता है। रात में तापमान थोड़ा कम होता है ऐसे में दही आसानी से जम भी जाती है और खट्टी भी नहीं होती है। अधिक गर्माहट की वजह से भी दही का स्वाद बिगड़ जाता है।

ठंडी जगह पर रखें

इन सब से अलग दही के जमते ही उसे फौरन किसी ठंडी जगह या फ्रिज में रख दें। थोड़ी देर भी बाहर रहने पर दही खट्टी हो सकती है ऐसे में उसे किसी ठंडी जगह पर रखना जरूरी हो जाता है। साथ ही आप समय-समय पर दही का पानी उतार सकते हैं। इससे भी उसे खट्टा होने से बचाया जा सकता है।

इस तरह कुछ आसान हैक्स अपनाकर आप दही को खट्टा होने से बचा सकते हैं।

Advertisement
Tags :
CurdLifestylelifestyle news
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।