scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

राजस्थानी चूरमा किस चीज से बनता है? जानें इसकी हलवाई स्टाइल फेमस रेसिपी

Rajasthani Churma:राजस्थानी चूरमा के बारे में आपने खूब सुना होगा। पर क्या आपको इसे बनाने की रेसिपी के बारे में पता है। तो आइए जानते हैं हलवाई स्टाइल में राजस्थानी चूरमा कैसे बनाएं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 06, 2024 11:41 IST
राजस्थानी चूरमा किस चीज से बनता है  जानें इसकी हलवाई स्टाइल फेमस रेसिपी
Rajasthani Churma: राजस्थानी चूरमा की रेसिपी के बारे में जानें और इसे ट्राई करें।
Advertisement

Rajasthani Churma: भारत अपने कुछ खास स्वाद की वजह से हमेशा से जाना जाता रहा है। यहां हर शहर का अपना ही अलग स्वाद है। जैसे कि लोग राजस्थानी खाना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। इसका एक अपना ही अलग स्वाद होता है। जैसे कि बात करें यहां के फेमस चूरमे की। दरअसल, ये चूरमा बनाना बेहद ही आसान है और आप इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं। लेकिन, बहुत से लोगों की ये शिकायत होती है कि घर के बने चूरमे में हलवाई जैसा स्वाद नहीं आता। ऐसे में आप इस रेसिपी की मदद से हलवाई जैसा चूरमा घर में बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

Advertisement

राजस्थानी चूरमा किस चीज से बनता है-How to make rajasthani churma?

सामग्री
दो कप साबुत गेहूं का आटा (थोड़ा मोटा और दरदरा पीसकर रखें।
सूजी दो कप
देशी घी
पिसी हुई चीनी
सूखे मेवे
इलायची

Advertisement

चूरमा बनाने का तरीका-Rajasthani churma recipe in hindi

-चूरमा बनाने के लिए एक बाउल में थोड़ा सूजी और आटा मिला लें।
-इसमें घी मिलाएं और सबको मिक्स कर लें। अब इसे आटे की तरह तैयार कर लें।
-इसके बाद इस लोई से बड़े-बड़े लड्डू बनाएं और इसे तेल में तल लें।
-अब मिक्सर में डालकर इसे दरदरा करके पीस लें।
-अब इसे एक बर्तन में निकाल लें।
-इसमें ड्राई फ्रूट्स काटकर मिलाएं। आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स को भूनकर भी इसमें मिला सकते हैं।
-इसमें ऊपर से पीसी हुई चीनी मिलाएं।
-थोड़ा सा इलायची पीसकर मिलाएं।
-सबको मैश करने के बाद इस चूरमे को सर्व करें।

तो इस तरह से आप चूरमा बना सकते हैं। इसके अलावा आप दूसरा तरीका ये अपना सकते हैं कि सूजी, आटा सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें और कड़ाही में घी डालकर इन्हें भून लें। इसके बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर भूनें। थोड़ा और घी मिलाएं और पीसी हुई चीनी मिलाएं। इस तरह से ये चूरमा आपके लिए तैयार हो जाएगा। तो अगर आपने कभी इसे ट्राई नहीं किया है तो एक बार ट्राई करके जरूर देखें। इसे आप लंबे समय तक स्टोर करके भी खा सकते हैं और घर आए मेहमानों को भी मीठे में सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद आपके मन को खुश कर देगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो