होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Desi Dessert: बस 30 मिनट में कैसे बनाएं रबड़ी जलेबी? फटाफट नोट करें रेसिपी और आज ही करें ट्राई

Rabdi jalebi recipe: रबड़ी जलेबी किसे नहीं पसंद। इसे देसी मिठाई को खाने के लिए तो लोग मरते हैं। आइए, जानते हैं इसे घर कैसे बनाएं और क्या है इसकी रेसिपी स्टेप बाय स्टेप।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | July 04, 2024 12:33 IST
Rabdi jalebi recipe: रबड़ी जलेबी कैसे बनाई जाती है। आइए जानते हैं रेसिपी। (P.C. Insta)
Advertisement

Rabdi jalebi recipe: रबड़ी जलेबी, उत्तर भारत की सबसे फेमस मिठाई है। इस मिठाई को हर कोई खाना चाहता है लेकिन इस घर पर बनाने की मेहनत कोई नहीं करना चाहता है। क्योंकि हमारे दिल में बस यही बात होती है कि इतनी मेहनत कैसे करें, ये मिठाई कैसे बनेगी और इसमें बाजार वाला स्वाद आएगा या नहीं। पर आज हम आपको मात्र 30 मिनट में रबड़ी जलेबी बनाने का तरीका बताएंगे। इसे बनाना बेहद आसान है और आपको इसे बनाने के लिए ज्यादा समय की भी जरूरत नहीं है। तो आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी (rabdi jalebi recipe in hindi) और इसे बनाने का तरीका क्या है?

जलेबी रबड़ी बनाने की विधि-How to make rabdi jalebi

सामग्री

Advertisement

चीनी
केसर
इलायची
ईनो
दूध
मिल्क पाउडर
ब्रेड
मिल्ड मेड

जलेबी बनाने का तरीका

-जलेबी बनाने के लिए सबसे पहले तो चीनी की चाशनी बना लें।
-इसके लिए पहले 1 कड़ाही में ठंडा पानी, केसर और चीनी डालें।
-1 से 2 तार वाली चाशनी बनाएं।
-इलायची पाउडर मिलाएं और 10 से 15 तक रहने दें।
-इसके बाद अब एक बर्तन में मैदा लें और इसमें घी डालें।
-ईनो मिलाएं और ठंडा पानी से मिलाएं और एक बैटर तैयार करें।
-इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालें।
-बटर पेपर से कोन बनाएं और इसमें बैटर भरकर गर्म तेल में जलेबी बनाना शुरू करें।
-जलेबी निकालकर चाशनी में डाल लें।

रबड़ी बनाने का तरीका

-कड़ाही लें और इसमें दूध डालें पकने के लिए।
-फिर इसमें चीनी और मिल्क पाउडर डालें।
-ब्रेड तोड़कर डालें।
-इलायची पाउडर डालें।
-केसर डालें।
-मिल्ड मेड मिलाएं और इसे गाढ़ा होने के बाद गैस ऑफ करके फ्रिज में ठंडा होने दें।

अब जलेबी को रबड़ी के साथ परोसें। आपको इसे बनाने के लिए ज्यादा दूध पकाने की जरूरत नहीं है और न ही जलेबी बनाने के लिए खास समय नहीं चाहिए। बस इस तरह से फटाफट बनाएं और फिर सर्व करें। ध्यान दें कि इसमें आपको जलेबी के बैटर को तैयार करने के बाद बनाने के लिए इंतजार नहीं करना है। बस आपको 15 मिनट में रबड़ी बनानी है और 15 मिनट में जलेबी बना लेना है। तो घर पर ये जलेबी-रबड़ी की रेसिरी जरूर ट्राई करें। सर्विंग के समय ड्राई फ्रूट्स मिला लें।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement