scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

पेट को दही सी ठंडक देंगे ये लड्डू, जानें गर्मियों में इसे बनाने की झटझट रेसिपी

Khaskhas ke laddu: गर्मियों में अक्सर मीठा खाने का मन होता है। ऐसे में आप इन बीजों से लड्डू बनाकर इनका सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी रेसिपी और इन्हें खाने के फायदे।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | May 21, 2024 11:59 IST
पेट को दही सी ठंडक देंगे ये लड्डू  जानें गर्मियों में इसे बनाने की झटझट रेसिपी
Khaskhas ke laddu: गर्मी में खसखस कैसे खाएं, आइए जानते हैं इसकी बेस्ट रेसिपी। (P.C. Freepik)
Advertisement

Khaskhas ke laddu: गर्मियों में आपको अगर कुछ मीठे की क्रेविंग हो रही है तो आपको इस लड्डू को ट्राई करना चाहिए। दरअसल, हम बात खसखस के लड्डू की कर रहे हैं जो कि इस मौसम में शरीर के लिए ठंडा माना जाता है। खसखस के बीजों की तासीर ठंडी होती है। इसके अलावा इन बीजों में फाइबर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है जो कि बैड फैट को कम करने और शरीर में वजन घटाने में मददगार है। इतना ही नहीं इन बीजों में आयरन की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं, आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। पर उससे पहले जानते हैं खसखस के लड्डू कैसे बनाएं और इसे बनाने की रेसिपी (khaskhas ke laddu banane ki recipe) क्या है।

Advertisement

खसखस के लड्डू कैसे बनाएं-Khaskhas ke laddu recipe

सामाग्री

खसखस के बीज
दूध
इलायची
काजू
बादाम
खजूर

Advertisement

खसखस के लड्डू बनाने का तरीका-How to make Khaskhas ke laddu

-सबसे पहले दूध लें और इसे धीमी आंच पर पकाएं।
-इसे इतना पकाएं कि ये गाढ़ा होने लगे।
-इधर एक पैन में खसखस के बीज भून कर रखें।
-चीनी की जगह लड्डू बनाने के लिए खजूर को पीसकर रख लें।
-फिर इसमें खसखस के बीजों को मिलाएं और सबको अच्छी तरह से मिक्स करें।
-इसके बाद इसमें इलायची का पाउडर मिलाएं, काजू मिलाएं और बादाम को पीसकर मिलाएं।
-सबको मिक्स करने के बाद इसमें ऊपर से खजूर और घी मिलाकर भूनें।
-फिर एक प्लेट में इसे निकाल लें।
-हाथों में घी और पानी लगाएं और इससे लड्डू बनाएं।
-थोड़ा ठंडा होने दें और फिर स्टोर करें।

खसखस के लड्डू खाने के फायदे-Khaskhas ke laddu ke fayde

खसखस के लड्डू खाने के कई फायदे हैं। सबसे पहले तो ये पेट को ठंडा रखता है और वेट लॉस में मददगार है। दूसरा जब आप इसे खाते हैं तो इसका फाइबर आपके शरीर में फैट मेटाबोलिज्म को तेज करता है और इस तरह से हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को बढ़ने से रोकता है। साथ ही इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और क्रेविंग कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इससे आप अपना वजन कंट्रोल कर सकते हैं, एक्सरसाइज के लिए एनर्जी भी पा सकते हैं।

Advertisement

खसखस के लड्डू कब खाएं-When to eat Khaskhas ke laddu

खसखस के लड्डू खाने के लिए सबसे अच्छा समय है सुबह का वक्त या रात में सोने से पहले दूध के साथ। ये लड्डू उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जो कि हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से गुजर रहे हैं। तो, इन तमाम कारणों से आप गर्मियों में इस लड्डू को खा सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो