scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मौसम जाएं इससे पहले बनाकर खाएं जामुन की चटनी, फटाफट नोट करें ये रेसिपी

जामुन की चटनी: आम के बाद इस मौसम में कोई फेमस फल है तो वो है जामुन। जामुन के फल से आप काफी कुछ बनाकर खा सकते हैं। आइए, आज जानते हैं जामुन की चटनी कैसे बनाएं और इसके लिए आपको क्या-क्या चाहिए।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 20, 2024 16:14 IST
मौसम जाएं इससे पहले बनाकर खाएं जामुन की चटनी  फटाफट नोट करें ये रेसिपी
जामुन की चटनी: क्या आपने जामुन की चटनी खाई है? अगर नहीं तो जानते हैं इसे बनाने के तरीका।
Advertisement

जामुन की चटनी: इस मौसम में जामुन बाजार में आपको खूब मिल जाएंगे। दरअसल, इस फल का टेस्ट और रंग दोनों ही काफी बढ़िया होता है। इस मौसम में लोग जामुन की मिठाई, शरबत और तरह-तरह की चीज बनाते है। इसके पीछे वजह है इसका खट्टा-मीठा टेस्ट। इतना ही नहीं जामुन खाने के कई फायदे हैं जैसे कि ये विटामिन सी से भरपूर है और इसमें कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ये कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए जानते हैं जामुन की चटनी कैसे बनाएं और इसे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए।

Advertisement

जामुन की चटनी कैसे बनाएं-Jamun ki chutney recipe in hindi

सामग्री
-जामुन
-चीनी
-नमक
-काला नमक
-हींग
-पीसी हुई काली मिर्च
-भुना जीरा
-करी पत्ता
-सौंफ
-सरसों के दाने
-लाल मिर्च

Advertisement

जामुन की चटनी बनाने का तरीका

-सबसे पहले आपको करना ये है कि जामुन के बीज को निकालकर जामुन को मिक्सी में पीस लें।
-इसके बाद एक कड़ाही लें और इसमें तेल डालें।
-जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा, सरसों, करी पत्ता, सौंफ और हींग डालें।
-इसमें लाल मिर्च डालें और जामुन प्यूरी डालें।
-इसके बाद इसमें काला नमक, काला नमक, पीसी हुई काली मिर्च, भुना जीरा और मसाले मिला लें।
-सबको मिक्स कर लें और इसमें ऊपर से थोड़ी सी चीनी मिलाएं।
-सबको पकने दें और फिर इस चटनी को खाएं।

आप इस चटनी को लंबे समय तक फ्रिज में रखकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप जामुन की चटनी की जगह आप इसका चोखा बनाकर भी खा सकते हैं। ये काफी टेस्टी होता है। डायबिटीज के मरीज तो इसे खूब खाते हैं। इसके लिए लोग जामुन को उबाल लेते हैं और फिर इसे मैश करके इसमें प्याज और मिर्च मिला लें। नमक और सरसों का तेल मिलाएं और इस चोखे को रोटी के साथ खाएं। इस प्रकार से आप जामुन की चटनी और जामुन का चोखा कभी भी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप जामुन का शरबत पी सकते हैं। ये गर्मियों के मौसम में पेट को ठंडक देने के साथ शरीर को रिहाइड्रेट करने में मदद करता है। इस प्रकार से इस मौसम में इस फल का सेवन जरूर करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो