scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

हलवाई जैसे फूले फूले भटूरे कैसे बनाएं? चाहिए वही परफेक्ट स्वाद तो बनाते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

फूले फूले भटूरे बनाने की विधि: छोले भटूरे खाना किसे नहीं पसंद। लेकिन, कई बार भटूरे सही से न बन पाने के कारण हम इसे घर पर बनाकर खाने से बचते हैं। लेकिन, अगर आप सही रेसिपी बना लें इस आसानी से घर पर बना सकते हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 27, 2024 14:34 IST
हलवाई जैसे फूले फूले भटूरे कैसे बनाएं  चाहिए वही परफेक्ट स्वाद तो बनाते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान
फूले फूले भटूरे बनाने की विधि: मैदा के भटूरे बनाने की विधि अगर सही से जान लेंगे आप तो घर पर ही हलवाई जैसे भटूरे बना लेंगे। (P.C. Insta)
Advertisement

फूले फूले भटूरे बनाने की विधि: अगर आप भी छोले भटूरे खाना पसंद करते हैं तो आज कि हमारी ये रेसिपी (Bhatura Recipe in Hindi)आपके लिए ही है। दरअसल, बहुत से लोग छोला तो अच्छा बना लेते हैं लेकिन भटूरा उतना अच्छा नहीं बना पाते हैं। ऐसे में हलवाई जैसे भटूरे खाने के लिए लोग बाजार में जाते हैं। जबकि अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो घर पर ही मस्त भटूरा बना सकते हैं। बस आपको भटूरा बनाते समय कुछ बातों का ख्याल रखना है जिससे ये फूले-फूले और 30 मिनट में बनने के लिए तैयार हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं हलवाई जैसे भटूरे कैसे बनाएं और किन बातों का रखें ध्यान।

Advertisement

हलवाई जैसे फूले फूले भटूरे कैसे बनाएं-How to make instant bhatura at home?

भटूरे के आटे पर दें खास ध्यान

भटूरे का आटा बनाते समय आपको खासतौर पर ये ध्यान देना चाहिए आटा ऐसे तैयार करें कि ये बिलकुल मुलायम हो। इसके लिए आपको करना ये है कि इसकी फर्मेंटेशन पर खास ध्यान देना है। इसके लिए
-सबसे पहले तो 5 मिनट के लिए दो चम्मच सूजी को आधा कप पानी में भिगोकर रख दें।
-इसके बाद आपको करना ये है कि एक परात लें और इसमें मैदा डालें।
-इसमें सूजी मिलाएं, थोड़ा सा बेकिंग सोडा, नमक और थोड़ी सी चीनी मिलाएं।
-इसके बाद इसमें थोड़ा सा दही मिलाते हुए आटा मिलाएं।
-अब इसे पानी की जगह सोडा मिलाते हुए मिलाएं और एक परफेक्ट आटा तैयार करें।
-इस आटा को 15 से 20 मिनट ढककर रख दें।

Advertisement

तलते समय करें ये काम

आपको सबसे पहले तो भटूरा बनाकर रखना नहीं है। आपको करना ये है कि एक कड़ाही में तेल डालकर चढ़ाएं और इसे पूरी आंच पर गर्म होने दें। फिर भटूरे को बेलें और इसमें डालें। ये फूले-फूले निकलकर आएंगे। इसके बाद इसे फटाक से तलकर निकालें। सर्व करें और खाएं। इसका स्वाद एक दम परफेक्ट आता है।

इस प्रकार से आप फूले-फूले भटूरे बनाकर खा सकते हैं। इस तरह से बने भटूरे का स्वाद काफी टेस्टी होता है। इसके अलावा आपके पास सोडा नहीं है तो आप दही और हल्के पानी से आप इसे तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें धनिया पत्ता काटकर मिला सकते हैं। तो भटूरे की इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो