scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

कैमिकल वाले काजल से हो सकता है नुकसान, इस तरह घर पर ही बना लें वॉटरप्रूफ काजल, आंखों की खूबसूरती के साथ रोशनी भी बढ़ा जाएगी!

यहां हम आपको घर पर ही वॉटरप्रूफ काजल बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। ये काजल आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ रोशनी बढ़ाने में भी योगदान कर सकता है।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | June 24, 2024 11:54 IST
कैमिकल वाले काजल से हो सकता है नुकसान  इस तरह घर पर ही बना लें वॉटरप्रूफ काजल  आंखों की खूबसूरती के साथ रोशनी भी बढ़ा जाएगी
आइए जानते हैं घर पर काजल बनाने का आसान तरीका। (P.C- Freepik)
Advertisement

काजल आंखों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। हालांकि, आज के समय में बाजार में मिलने वाले काजल में तमाम तरह के कैमिकल पाए जाने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसके इस्तेमाल से बचने लगे हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम आपको घर पर ही वॉटरप्रूफ काजल बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। अधिक कमाल की बात यह है कि ये काजल आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ रोशनी बढ़ाने में भी योगदान कर सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं घर पर काजल बनाने का आसान तरीका-

तैयार कर लें ये सामान

  • काजल बनाने के लिए आपको 5-6 बादाम
  • थोड़ी कॉटन
  • 1 चम्मच अजवाइन
  • 1 मिट्टी का दिया
  • सरसों का तेल
  • 1 स्टील की प्लेट और
  • 1 चम्मच घी की जरूरत होगी।

घर पर कैसे बनाएं वॉटरप्रूफ काजल?

  • इसके लिए 5 से 6 बादाम लेकर उन्हें बारीक पीस लें।
  • इसके बाद एक कॉटन का बड़ा टुकड़ा लेकर उसपर पीसे हुए बादाम को रख दें।
  • अब, कॉटन पर 1 चम्मच अजवाइन डाल दें और कॉटन दोनों चीजों को कॉटन में भरते हुए एक लंबी बत्ती बना लें।
  • इसके बाद एक मिट्टी के दिये में इस बत्ती को रखें और ऊपर से सरसों का तेल डालकर बत्ती को जला लें।
  • दिया जलते ही इसे एक स्टील की प्लेट से ढककर 1 से 2 घंटे के लिए रख दें।
  • तय समय बाद आप देखेंगे कि प्लेट के ऊपर एक घहरा काला पाउडर जम गया है।
  • किसी पेपर या चम्मच की मदद से इस पाउडर को प्लेट से उतार लें और एक कटोरी में भर लें।
  • अब, इसमें 3 से 4 बूंद प्योर घी की मिलाएं।
  • इतना करते ही आपका होममेड वॉटरप्रूफ काजल बनकर तैयार हो जाएगा।

बता दें कि काजल बनाने का ये बेहद आसान तरीका कॉस्मेटोलॉजिस्ट और हेयर एक्सपर्ट यामिनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।

यहां देखें वीडियो-

Advertisement
Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो