होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

गंदे-चिपचिपे नॉन स्टिक कड़ाही और कुकर को ऐसे करें साफ, अपनाएं ये 3 टिप्स

नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करना आसान नहीं होता है और जब ये सही से साफ नहीं होता तो तेल और गंदगी चिपकती चली जाती है। ऐसे में आप इन Home hacks की मदद से इन बर्तनों को साफ कर सकते हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | April 27, 2024 15:55 IST
नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करना आसान नहीं होता है। कई बार इनमें खाना चिपक जाता है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से इन बर्तनों को साफ कर सकते हैं। (P.C. freepik)
Advertisement

हम सभी के पास नॉन स्टिक बर्तन होते हैं लेकिन, इनका रख रखाव बहुत आसान नहीं है। दरअसल, ये बर्तन आसानी से गंदे हो जाते हैं और समय के साथ इन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। इन बर्तनों के साथ दिक्कत ये है कि अगर आप इन्हें तेजी से खरोंचकर साफ करेंगे तो ये खराब हो जाते हैं और फिर खाना बनाने के दौरान ये जलने लगते हैं। तवे और पैन में तो जो भी आप बनाना चाहेंगे वो पहले चिपक जाएगा और निकलना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि आप नॉनस्टिक बर्तनों की साफ सफाई पर खास ध्यान दें और ये टिप्स इस काम में मददगार हैं।

नॉन स्टिक बर्तनों को कैसे साफ करें

खाना बनाते ही बर्तन में गर्म पानी डाल लें

नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करने का सबसे आसान तरीका ये है कि जैसे ही आप खाना बनाएं इसके कुछ ही मिनट के बाद इसमें गर्म पानी भरकर रख दें। इससे इन बर्तनों को साफ करना आसान हो जाएगा और भोजन व तेल के कण इनसे चिपकेंगे नहीं।

Advertisement

सिरका और बेकिंग सोडा से करें सफाई

इन बर्तनों को साफ करने के लिए आप सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि सिरका में बेकिंग सोडा मिला लें और फिर इसे बर्तन में लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद एक मुलायम स्क्रबर की मदद से बर्तनों को साफ करना शुरू करें। बर्तनों को अच्छी तरह से रब करें और गुनगुने पानी से सफाई करें। इस तरह से ये बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे।

Advertisement

नींबू और डिशबार से करें सफाई

आपको करना ये है कि बर्तन साफ करने वाले साबुन को लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर रख लें। फिर मुलायम स्क्रबर की मदद से बर्तनों को साफ करना शुरू करें। गुनगुने पानी की मदद से कड़ाही को पूरी तरह से साफ करें। इसके बाद भी अगर इसमें तेल नजर आने लगे तो आप इसमें गुनगुना पानी में नींबू डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इसके बाद जब आप इसे साफ करेंगे तो ये आसानी से साफ हो जाएंगे। तो, इन टिप्स की मदद से आप अपने नॉन स्टिक बर्तनों की सफाई कर सकते हैं।

Advertisement
Tags :
Lifestyle
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।