scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Bridal Lehenga चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान, शादी वाले दिन नहीं होना पड़ेगा परेशान!

शादी के लिए लहंगा कैसे खरीदें: शादी के लिए अगर आप लहंगा खरीदने जा रही हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि अगर आपने भूल से भी कोई गलती की तो शादी वाले दिन आप परेशान हो सकती हैं।
Written by: pallavi kumari
नई दिल्ली | Updated: June 06, 2024 14:54 IST
bridal lehenga चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान  शादी वाले दिन नहीं होना पड़ेगा परेशान
शादी के लिए लहंगा कैसे खरीदें: अगर आप ब्राइडल लहंगा खरीदने जा रही हैं तो आपको इन बातों का ख्याल रखना चाहिए।
Advertisement

शादी के लिए लहंगा कैसे खरीदें: अगर आपकी शादी होने वाली है और आप अपने लिए ब्राइडल लहंगा खरीदने की सोच रही हैं तो आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, अक्सर लड़कियां बिना इन बातों को सोचे ही अपने शादी का लहंगा खरीदने चली जाती हैं। इसके बाद अगर कोई कमी रह जाती है तो उन्हें बाद में पछतावा होने लगता है। ऐसी स्थिति से परेशान होने से अच्छा है कि आप लहंगा खरीदते समय कुछ बातों को ध्यान रखें। तो आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिन्हें लेकर लहंगा खरीदने से पहले (How to select lehenga for a wedding)आपको जरूर जानना चाहिए।

Advertisement

Bridal Lehenga चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

लहंगे के लिए कौन सा फैब्रिक अच्छा है

लहंगे के फैब्रिक को लेकर आपको सबसे ज्यादा सोचना चाहिए। दरअसल, लहंगा आपको हल्का रखना है तो आपको सेक्विन वर्क का चुनाव करना चाहिए। इसके अलावा आप जरदोजी और चिकनकारी वाले लहंगे का भी चुनाव कर सकती हैं। ये पहनने में हल्के होते हैं। इसके अलावा आप सिल्क, वेलवेट और जॉर्जेट के लहंगे का भी चुनाव कर सकती हैं। इन्हें आप गर्मियों की शादियों में पहन सकती हैं।

Advertisement

लहंगे का रंग समझकर चुनें

गोल्डन और गुलाबी रंग के लहंगे का आप चुनाव कर सकती हैं। आजकल ये ट्रेंड में है। इसके अलावा आप मल्टीकलर लहंगे का भी चुनाव कर सकती हैं जो कि आपको एक अलग लुक दे सकता है और आजकल ट्रेंड में भी है। इतना ही नहीं आप ब्राइडल लहंगे में भी अलग-अलग रंगों का चुनाव कर सकती हैं जो कि आपको सबसे अलग लुक दे सकता है।

ब्लाउज और दुपट्टा डिजाइन सोचकर चुनें

लहंगे के साथ आपको कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए जैसे कि ब्लाउज के डिजाइन पर खास ध्यान दें। जैसे कि चोली डिजाइन, गले के डिजाइन और बाजू के डिजाइन पर खास ध्यान दें। इसके अलावा आपको दुपट्टे की डिजाइन को लेकर थोड़ा ट्रेंडी होने के साथ कंफर्टेबल होना चाहिए। इससे आपको लुक बेहतर होगा और आप उन दिन परेशान भी नहीं होंगी। तो लहंगा खरीदते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो