होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Hairfall in Monsoon: मौसम की वजह से झड़ रहे हैं बाल या हो गई है कोई बीमारी? यहां जान लें कैसे चलेगा पता

बालों की ठीक तरीके से देखभाल करने पर आप मानसून में हेयर फॉल की समस्या को कुछ हद तक कम भी कर सकते हैं।
Written by: लाइफस्टाइल डेस्क | Edited By: Shreya Tyagi
नई दिल्ली | July 05, 2024 12:26 IST
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अन्य मौसम की तुलना में मानसून में बालों के झड़ने की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है। (P.C- Freepik)
Advertisement

बालों का झड़ना एक ऐसी समस्या है, जिससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं। वहीं, वैसे तो रोज थोड़े बहुत बालों का झड़ना आम बात है लेकिन अगर झड़ने वाले बालों की संख्या ज्यादा हो, तो इसके पीछे खराब हेल्थ भी एक कारण हो सकता है। अब, क्योंकि मानसून में हेयर फॉल अधिक बढ़ जाता है, ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल होता है कि उनके बाल मौसम की वजह से झड़ रहे हैं या इसके पीछे कोई अन्य कारण जिम्मेदार हैं?

अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं और हेयर फॉल से परेशान हैं, तो आइए जानते हैं कि आपके बालों का झड़ना कितना नॉर्मल है-

Advertisement

कैसे पता करें बालों के झड़ने की वजह?

दरअसल, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अन्य मौसम की तुलना में मानसून में बालों के झड़ने की संख्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर एक दिन में आपके 80 से 100 बाल झड़ रहे हैं, तो इस मौसम में ये सामान्य है। कई बार सही तरीके से देखभाल करने के बाद इस संख्या में थोड़ी बहुत कमी भी देखने को मिल जाती है। हालांकि, अगर आपको इससे ज्यादा हेयर फॉल हो रहा है या केवल हाथ घुमने पर भी हर बार बाल हाथों में आ जाते हैं, तो एक इसे लेकर एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।

दिन में 100 से अधिक बालों का झड़ना सामान्य नहीं है और इस स्थिति में एक्सपर्ट्स से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

Advertisement

मानसून में क्यों झड़ने लगते हैं बाल?

इस मौसम में बारिश के चलते नमी बढ़ जाती है, ऐसे में हाई मॉइश्चर के कारण बाल भी ज्यादा झड़ने लगते हैं। वहीं, जैसे-जैसे मौसम सामान्य होता है, बालों के झड़ने की संख्या भी खुदबखुद कम होने लगती है।

मानसून में कैसे रखें बालों का ख्याल?

जैसा कि ऊपर जिक्र किया गया है, बालों की ठीक तरीके से देखभाल करने पर आप मानसून में हेयर फॉल की समस्या को कुछ हद तक कम भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बारिश के पानी के संपर्क में आने से बचें। अगर आप भीग जाते हैं, तो सबसे पहले अपने बालों और स्कैल्प को अच्छे से सुखा लें और इसके बाद एंटी बैक्टीरियल शैम्पू से सिर धो लें।

शैम्पू से पहले आप थोड़ी देर नारियल के तेल से बालों की मसाज कर सकते हैं। दरअसल, इस मौसम में नमी के कारण बालों में खुजली की परेशानी भी ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं, तेल लगाने से खुजली के कारण स्कैल्प पर होने वाली जलन को शांत करने और रूसी को कम करने में भी मदद मिल सकती है। तेल स्कैल्प के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता है, जो बालों के समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

इन सब से अलग आप नीम के पानी से भी बालों को धो सकते हैं। नीम में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण स्कैल्प और बालों की देखभाल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में आप शैम्पू के बाद नीम के पानी से सिर धो सकते हैं।

Advertisement
Tags :
hairhair carehair care tipsHair fall"
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement